अगर आप प्रकृति के संकेतों को पहचानते और उन पर अमल करते हैं, तो संभव है कि आपको कुछ शुभ संकेत मिलें और कुछ संकेत ऐसे होते हैं जो हमें संकट में फंसने से बचाते हैं। आपमें से अधिकतर लोगों ने अपने बुजुर्गों से ये तो सुना ही होगा कि जीव-जंतुओं को भविष्य में घटित होने वाली घटनाओं या प्राकृतिक संकटों का आभास पहले से ही हो जाता है। माना जाता हैं कि मनुष्य की अपेक्षा पक्षी और जीव-जंतुओं की इंद्रियां प्रकृति के इशारे को जल्दी समझती हैं। पशु-पक्षियों के इन्हीं हाव-भाव, आचरणों आदि का अध्ययन कर प्राचीन मनीषियों ने इनके आचरण के आधार पर अनेकों प्रकार के भविष्य संकेत का उल्लेख किया हैं । भूकंप, बाढ़, वर्षा एवं शुभ-अशुभ आदि का ज्ञान इन्हें पहले से ही हो जाता है। आइए जानते हैं कौनसे पशु-पक्षी क्या देते हैं भविष्य संकेत सूचना
छिपकली
शगुन शास्त्र के अनुसार छिपकली का किसी विशेष समय पर दिखना बहुत शुभ माना गया है। इसके अलावा छिपकली शरीर के किस हिस्से पर गिरी है यह भी शुभता और अशुभता का संकेत देता है। शास्त्रों में प्रचलित मान्यता के अनुसार अगर छिपकली दिवाली की रात को दिख जाए तो उस घर में लक्ष्मीजी की कृपा बनी रहती है।