फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anant Chaturdashi 2023: अनंत चतुर्दशी के दिन करें ये उपाय, जीवन की सभी समस्याएं होंगी दूर

Thu, 28 Sep 2023 10:01 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अनंत चतुर्दशी के दिन करें ये उपाय - फोटो : अमर उजाला
Anant Chaturdashi 2023 Upay: हर साल भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी का पर्व मनाया जाता है। यह पर्व इस साल 28 सितंबर को है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु के अनंत रूप की पूजा की जाती है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से सभी तरह के पापों से मुक्ति मिल जाती है। इसलिए इस दिन अनंत मनोकामना की पूर्ति के लिए व्रत रखा जाता है। भगवान श्री हरि विष्णु अनंत चतुर्दशी का व्रत रखने वाले उपासक के दुखों को दूर करते हैं और उसके घर में संपन्नता लाकर उसकी विपन्नता को समाप्त कर देते हैं। ऐसे में भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने के लिए इस दिन कुछ उपाय करने करने चाहिए। मान्यताओं के अनुसार अनंत चतुर्दशी के दिन उपाय करने से आपको लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में...

Anant Chaturdashi 2023: कब है अनंत चतुर्दशी? जानें तिथि, विष्णु पूजा और गणपति विसर्जन का मुहूर्त
विज्ञापन

2 of 5
अनंत चतुर्दशी के दिन करें ये उपाय - फोटो : अमर उजाला
अनंत चतुर्दशी के उपाय
यदि आप मुसीबतों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो अनंत चतुर्दशी के दिन 14 लौंग लगा हुआ लड्डू सत्यनारायण भगवान को चढ़ाएं। पूजा के बाद इसे किसी चौराहे पर रख दें। ऐसा करने से मुसीबतें आपसे दूर रहेंगी।
विज्ञापन

3 of 5
अनंत चतुर्दशी के दिन करें ये उपाय - फोटो : अमर उजाला
अनंत चतुर्दशी के दिन कलाई पर चौदह गांठ युक्त रेशमी धागा जरूर बांधें। इस धागे को अनंतसूत्र कहा जाता है। मान्यता है कि विधिवत पूजा करके कलाई पर धागा बांधने से आत्मविश्वास में वृद्धि और सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है।

Pitru Paksha 2023: इस दिन से हो रही है पितृपक्ष की शुरुआत, जानें तर्पण विधि और श्राद्ध पक्ष की तिथियां

4 of 5
अनंत चतुर्दशी के दिन करें ये उपाय - फोटो : iStock
अनंत चतुर्दशी के दिन सत्यनारायण भगवान की पूजा करें। साथ ही कलश पर 14 जायफल रखें। पूजा समाप्त होने के बाद इन जायफल को बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से पुराना से पुराना विवाद भी खत्म हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनंत चतुर्दशी के दिन करें ये उपाय - फोटो : iStock
यदि आप या आपके परिवार का कोई सदस्य किसी पुरानी बीमारी से ग्रसित है, तो अनंत चतुर्दशी के दिन अनार उसके सिर से वार कर भगवान सत्यनारायण के कलश पर चढ़ाएं और फिर इसे किसी गाय को खिला दें। ऐसा करने से पुराना से पुराना रोग जल्दी ही ठीक होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें