फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृत शरीर के नाक और कान में क्यों डाली जाती है रूई, जानिए इसकी वजह

Mon, 05 Mar 2018 07:34 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
हाल ही में बॉलीवुड की सुपरस्टार अदाकारा श्रीदेवी के निधन से न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि उनके तमाम प्रशंसको को तगड़ा सदमा पहुंचा। श्रीदेवी के निधन से पूरे देश में शोक की लहर थी। दुबई में श्रीदेवी के निधन के बाद सबने उनके पार्थिव शरीर की तस्वीर जरूर देखी होंगी, जिसमें उनके मृत शरीर के नाक और कान में रुई लगाई गई थी। हम अक्सर ऐसा देखते हैं कि जब भी किसी की मृत्यु होती है तो उसके नाक और कान में रूई लगा दी जाती है। ऐसा क्यों किया जाता है इसके पीछे धार्मिक और वैज्ञानिक मान्यताएं क्या है आइए जानते हैं।

 
विज्ञापन

2 of 4
Sridevi
मृत शरीर को नहलाकर उसके नाक और कान में रूई डाल दी जाती है इसके पीछे वैज्ञानिक मान्यताएं है। जिसके अनुसार मृतक शरीर के अंदर कोई कीटाणु न जा सके इसलिए नाक और कान को रूई से बंद कर दिया जाता है। इसके अलावा मृत शरीर के नाक से एक द्रव निकलता है जिसे रोकने के लिए रुई का इस्तेमाल किया जाता है।

 
विज्ञापन

3 of 4
वहीं दूसरा कारण धार्मिक ग्रंथों से जुड़ा है। हिन्दू ग्रंथ गरुण पुराण के अनुसार मृत शरीर के खुले हुए हिस्सों में सोने के टुकड़ो को रखा जाता है जिसे शरीर के नौ अंगों में रखा जाता है।

 
विज्ञापन

4 of 4
श्रीदेवी
सोने का टुकड़ा बहुत ही पवित्र होता है इसे मृत शरीर पर रखने से देह की आत्मा को शांति मिलती है। नाक और कान के छेद बड़े होते हैं उस में रखा हुआ सोने का टुकड़ा गिर ना जाए इसीलिए नाक और कान में रूई डाली जाती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें