फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांबे की अंगूठी पहनने से मिलते हैं ये चमत्कारी फायदे, जानिए इसे पहनने के नियम

Mon, 14 May 2018 11:00 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
copper ring
लोग अपने ग्रहों की शांति और दोषों को दूर करने के लिए तरह-तरह की धातु की अंगुठियां पहनते हैं। सभी ग्रहों के लिए अलग-अलग धातु होते हैं। सभी ग्रहों का राजा सूर्य होते हैं। ज्योतिषशास्त्र में तांबे को सूर्य की धातु माना गया है। सूर्य से संबंधित सभी रोगों को दूर करने के लिए लोग तांबे की अंगूठी पहनते हैं। आइए जानते हैं तांबे की अंगूठी के पहनने से होने वाले लाभ के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
copper ring
-सबसे पहले तांबे की अंगूठी को सूर्य की उंगली यानी रिंग फिंगर में पहननी चाहिए। यह आपकी कुंडली में जो सूर्य के दोष है उन्हें कम करने में मदद करेगी।
-तांबे की अंगूठी पहनने से पेट से जुड़ी बीमारियों में भी राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
copper ring
-तांबे की अंगूठी पहनने से वह लगातार हमारे शरीर के संपर्क में रहती है। जिससे हमारे शरीर को तांबे के औषधीय गुण मिलते हैं। यह खून को साफ करने में भी मदद करती है।
-जैसे तांबे के बर्तन में रखा पानी हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, ठीक वैसे ही तांबे की अंगूठी से भी हमें फायदा मिलता है।

4 of 5
copper ring
-तांबे की अंगूठी पहनने से हमारी रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसके साथ ही त्वचा की चमक बढ़ती है।
-सूर्य को यश और सम्मान का प्रतीक माना जाता है इसलिए तांबे की अंगूठी पहनने से व्यक्ति को समाज में पद प्रतिष्ठा और सम्मान की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
copper ring
-तांबे की अंगूठी को पहनने से हृदय संबंधित रोगों की आशंका कम हो जाती है।
-तांबे की अंगूठी को पहनने से मानिसक और शारीरिक तनाव में भी कमी आती है। साथ ही गुस्से पर भी नियंत्रण रहता है।
-जिन व्यक्तियों के शरीर में कॉपर की कमी होती हैं वे तांबे की अंगूठी या फिर तांबे का कड़ा पहनें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें