अक्सर देखा जाता है कि महिलाओं या युवतियों को टूटे हुए बाल खुले में न फेंकने के लिए कहा जाता है। ऐसा इसलिए कि माना जाता है कि खुले स्थान पर फेकें गए बालों पर नकारात्मक ऊर्जा जल्दी हावी होती है। इन बालों का इस्तेमाल टोने-टोटके के लिए भी किया जा सकता है। बालों को खुले में फेंकने से महिला पर बुरी नजर का असर तेजी से होता है, जिससे डर लगना, मन घबराना, बीमार होना, मानसिक अशांति जैसी समस्या भी हो सकती हैं।