फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी दुखों का इलाज कर सकते हैं नमक के ये 5 अचूक टोटके, आजमाकर देख लीजिए

Sat, 02 Jun 2018 11:18 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बात चाहे गृह कलेश की हो या फिर पैसों की तंगी नमक के ये खास अचूक टोटके आपकी परेशानी तुरंत दूर कर सकते हैं।आइए जानते हैं आपके सभी दुखों का इलाज करने वाले नमक के ऐसे ही 5 अचूक टोटकों के बारे में। यकीन न हो तो आजमाकर देख लीजिए। 
विज्ञापन

2 of 7
गृह कलेश-
अगर आपका भी अपने पार्टनर के साथ अक्सर किसी न किसी बात को लेकर घर में कलेश होता रहता है तो नमक का ये खास टोटका आपकी परेशानी दूर कर सकता है।इसके लिए
सेंधा या खड़े नमक का एक टुकड़ा अपने सोने वाले कमरे के एक कोने में रख दें। इस टुकड़े को महीने भर बाद बदलकर एक दूसरा टुकड़ा रख दें। ऐसा करने से पति पत्नीं के बीच कलेश नहीं होता है। 
विज्ञापन

3 of 7
शत्रु के घर का नमक
अगर आप अपनी लाइफ में खुश रहना चाहते हैं तो हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि आपको कभी भी अपने शत्रु या अर्धमी पुरुष के घर का नमक नहीं खाना है।कई लोग की आदत होती है कि वो किसी के भी घर का नमक खा लेते हैं।सुख से रहने के लिए अपनी इस आदत को तुरंत बदल डालिए। 

4 of 7
धन को बनाए रखने के लिए
घर में धन का प्रवाह बनाए रखने के लिए कांच का एक गिलास लेकर उसमें पानी और नमक मिलाकर घर के नैऋत्य कोने में रख दें और उस के पीछे लाल रंग का एक बल्ब लगा दें। समय-समय पर गिलास का पानी और नमक भी बदलते रहें।
विज्ञापन

5 of 7
रोग से मुक्ति
अगर आपका कोई जानने वाला लंबी बीमारी से ग्रसित हैं तो उसके तकिए के नीचे कांच के एक बर्तन में नमक रखें। एक हफ्ते बाद उस नमक को बदल कर दोबारा उसमें नमक भर दें। धीरे-धीरे बीमार व्यक्ति की सेहत में सुधार होने लगेगा।
विज्ञापन

6 of 7
वास्तुदोष
घर से वास्तुदोष का असर कम करने के लिए एक कांच की कटोरी में खड़ा नमक भरें और इस कटोरी को बाथरूम और टॉयलेट में रख दें। हर महीने इस कटोरी के नमक को बदल दें।इसके अलावा गुरुवार को छोड़कर घर में नमक के पानी का पोछा भी लगाएं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शनि के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए
यदि भोजन करते समय आपको दाल या सब्जी में नमक या मिर्च कम लगे तो ऊपर से कभी न डालें। ऐसे में काला नमक या काली मिर्च का प्रयोग करें। ऐसा करने से शनि, चंद्र और मंगल का दुष्प्रभाव आपके ऊपर नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें