फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं दुनिया के 12 भूतिया रेलवे स्टेशन, यहां से आती हैं अजीब आवाजें

Sun, 17 Jun 2018 11:08 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 12
भूत होते हैं या नहीं इस बात पर भले ही संशय बना हुआ हो लेकिन इन सबके बीच दुनिया भर में कई ऐसे रेलवे स्टेशन हैं जो उनके होने का प्रमाण देते हैं। बता दें, दुनिया भर में कई ऐसे रेलवे स्टेशन हैं जिनके बारे में यह कहा जाता है कि वहां आत्माएं भटकती रहती हैं। कुछ स्टेशन तो ऐसे हैं जिन्हें भूतों के डर से बंद भी कर दिया गया है।

ऐसे ही एक रेलवे स्टेशन में पुरुलिया जिले से 43 किलोमीटर दूर एक रेलवे स्टेशन है जहां साल 1972 में आखिरी बार ट्रेन चली थी। माना जाता है कि यह स्टेशन भूतिया है। इस स्टेशन की ही तरह दुनिया भर में कई भूतिया स्टेशन है जिनके बारे में बहुत कम लोगों को कुछ पता है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ स्टेशनों के बारे में....
विज्ञापन

2 of 12
मेक्सिको स्थित यह है पेंटीयोनेस रेलवे स्टेशन। पेंटीयोनेस और टेकूबा स्टेशनों के बीच एक सुरंग है। कहते हैं कि जब भी ट्रेन इस सुरंग से गुजरती है तो दीवारों पर भूतों द्वारा दस्तक देने की आवाजें आती हैं।
विज्ञापन

3 of 12
यह है ऑस्ट्रेलिया का मैक्वेरी फील्ड्स रेलवे स्टेशन। कहा जाता है कि यहां देर रात खून से लथपथ एक युवती भटकती नजर आती है।

4 of 12
यह है सिंगापुर का बी शान एमआरटी रेलवे स्टेशन। यह रेलवे स्टेशन एक कब्र पर बना है। लोगों को यहां कई बार कुछ परामनोवैज्ञानिक अनुभूतियां हुई हैं। कहते हैं यहां कई बार सन्नाटे में किसी के चलने की आवाज तो कभी पटरियों के बीच ताबूत चलते हुए दिखा गया है।
विज्ञापन

5 of 12
यह है इंग्लैड स्थित एडीसकोम्बी रेलवे स्टेशन। कहते हैं यहां एक ट्रेन ड्राइवर की मौत हो गई थी। इसके बाद से उसका साया यहां भटकता हुआ दिखता था। इस घटना के कारण 2001 में इस स्टेशन को गिरा दिया गया।
विज्ञापन

6 of 12
न्यूजीलैंड स्थित यह है ईडन रेलवे स्टेशन। कहते यहां पर 1924 में एक व्यक्ति की मौत रेल हादसे में हो गयी थी। इसके बाद से उस व्यक्ति का साया यहां आस-पास नजर आता है। संयोग की बात यह है कि पास ही में एक कब्रिस्तान भी है।
विज्ञापन

7 of 12
यह है कनाडा स्थित गैसटाउन में बना वाटरफ्रंट स्टेशन। इस स्टेशन को लोग भूतहा मानते हैं। कहा जाता है कि यहां कई बार सफेद कपड़े में एक महिला डांस करते हुए दिखी लेकिन जैसे ही कोई उसके पास गया वह गायब हो गई।

8 of 12
यह है यूएसए स्थित यूनियन स्टेशन। इस स्टेशन को भी हॉटेड माना जाता है।

9 of 12
यह भूतिया रेलवे स्टेशन आयरलैंड में स्थित है। स्टेशन का नाम है कोनोली। द्वितीय विश्वयुद्घ के समय स्टेशन को नष्ट कर दिया गया था। 2011 में जब इसे फिर से बनाया गया तो यहां सैनिकों के भूत दिखने लगे। इसके बाद स्टेशन को बंद कर दिया गया।

10 of 12
यह भारत में स्थित बेगुनकोदर रेलवे स्टेशन है। कोलकाता से करीब 161 किलोमीटर की दूरी पर बेगुनकोदर गांव है जहां यह रेलवे स्टेशन है। कहते हैं यहां एक महिला की आत्मा भटकती है।

11 of 12
ये है चीन का काउबाओ रोड सबवे स्टेशन। कहते हैं कि एक लड़की ने यहां आत्महत्या कर थी। इसके बाद से स्टेशन पर रात के समय चिखने चिल्लाने की आवाजें आती हैं। इस स्टेशन पर अचानक 9 लोगों की मौत के बाद यह सुनने में आया कि कोई रहस्यमयी हाथ दिखता है जो लोगों को मार देता है। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस स्टेशन को बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

12 of 12
यह मेट्रो स्टेशन कोलकाता में स्थित है। इस स्टेशन का नाम है रवीन्द्र सरोवर। इस मेट्रो स्टेशन के बारे में कहा जाता है कि यहां पर भूतों का साया है। रात 10:30 बजे यहां से आखिर मेट्रो गुजरती है। उस समय कई मुसाफिर और मेट्रो के ड्राइवरों ने भी इस चीज का अनुभव किया है कि मेट्रो ट्रैक के बीच अचानक कोई धुंधला साया प्रकट होता है और पल में ही गायब हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें