फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम की दुश्वारियों के बीच केदारनाथ धाम में हुआ कुछ ऐसा, टूट गए पिछले सारे रिकॉर्ड

Wed, 16 May 2018 04:51 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजकाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
1 of 6
kedarnath dham - फोटो : amar ujala
मौसम की दुश्वारियों को पीछे छोड़ते हुए बाबा केदार के धाम में जो हुआ उससे सभी हतप्रभ रह गए हैं। आगे जानिए...
विज्ञापन

2 of 6
kedarnath dham - फोटो : amar ujala
देश के विभिन्न प्रांतों से हजारों यात्री कठिन डगर के बावजूद उत्साह के साथ धाम पहुंच रहे हैं। 16 दिन में केदारनाथ में 1 लाख 53 हजार 795 श्रद्धालु धाम पहुंचकर बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं, जो आपदा के बाद बीते पांच वर्षों में यात्रा के पहले पखवाड़े में दर्शनार्थियों का नया रिकार्ड है।
विज्ञापन

3 of 6
kedarnath dham
इस वर्ष 29 अप्रैल को केदारनाथ के कपाट खुलने के दिन ही धाम में 25073 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। जो बाबा केदार की यात्रा में एक नया अध्याय बना। इसके बाद बीते 8 मई को बर्फबारी के कारण यात्रा व्यापक प्रभावित हुई। इस दिन मात्र 3085 श्रद्धालु ही केदारनाथ में दर्शन कर पाए, लेकिन 9 मई को मौसम में सुधार के बाद यात्रा ने फिर रफ्तार पकड़ ली। दोपहर बाद होती बारिश के बावजूद बीते पांच दिनों में प्रतिदिन दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ रही है।

4 of 6
kedarnath dham
बीकेटीसी व जिला आपदा कंट्रोल रूम से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 10 मई को धाम में 11153, 11 मई को 11326, 12 मई को 11632 और 13 मई को 12102 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। आपदा के बाद केदारनाथ यात्रा में यह पहला मौका है, जब 16 दिन में डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालु धाम पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

5 of 6
kedarnath dham
धाम में बारिश व बर्फबारी में भी भक्तों का तांता कम नहीं हुआ। बरसाती ओढ़े शिव भक्त लंबी कतार में खड़े होकर इंतजार कर रहे हैं। इससे पूर्व 2017 में धाम में दर्शनार्थियों का डेढ़ लाख का आंकड़ा 29 दिन में पूरा हुआ। जबकि 2016 में दो माह में और 2015 में पांच माह में इतने श्रद्धालु धाम पहुंचे थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
केदारनाथ धाम - फोटो : AmarUjala
आपदा के बाद वर्ष 2014 में पूरे यात्राकाल में मात्र 48 हजार श्रद्धालुओं ने धाम में दर्शन किए थे। इधर, मंदिर समिति के कार्याधिकारी एनपी जमलोकी ने बताया कि श्रद्धालुओं के उत्साह को देखते हुए मंदिर समिति की ओर से मंदिर प्रात: 4.30 बजे खोला जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें