बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सोमवार को बोधगया स्थित विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर में भगवान बुद्ध के दर्शन कर राज्य की खुशहाली और विकास की प्रार्थना की। राज्यपाल बनने के बाद यह उनका पहला बोधगया दौरा था। उन्होंने महाबोधि मंदिर के गर्भगृह में जाकर भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धा सुमन अर्पित किए और इसके बाद पवित्र बोधिवृक्ष के दर्शन कर ध्यान लगाया। इस मौके पर जिला पदाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम, बीटीएमसी (बोधगया टेंपल मैनेजमेंट कमेटी) की सचिव महाश्वेता महारथी, महाबोधि मंदिर के केयर टेकर भंते चालिंदा और बीटीएमसी के सदस्य डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर राज्यपाल का स्वागत किया।