फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baby Names With Goddess Lakshmi: मां लक्ष्मी के नाम पर रखना चाहते हैं बिटिया रानी का नाम, यहां देखें नेम लिस्ट

Sat, 25 Jan 2025 10:13 AM IST
दीक्षा पाठक धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर घर में बेटी पैदा होती है तो पेरेंट्स उसके नाम को लेकर काफी चिंतित रहते हैं।  ऐसे में माता-पिता ऐसे नामों का चुनाव करते हैं, जो काफी मीनिंगफुल हो। तो आज की इस खबर में हम आपको ऐसे नामों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो देवी लक्ष्मी के नाम पर रखा गया है।
विज्ञापन
1 of 5
माता लक्ष्मी के नाम पर रखें बेटी का नाम - फोटो : इंस्टाग्राम
घर में नन्हे मेहमान का आना किसी बड़ी खुशी से कम नहीं होता है। परिवार में खुशी का भरपूर माहौल होता है। पेरेंट्स बच्चे के जन्म से पहले ही सारी तैयारी कर लेते हैं। फिर चाहे वो उनके कपड़े हो, खिलौने हो या फिर नाम हो। हालांकि, इन सब में सबसे अहम नाम होता है। माता-पिता बच्चे का ऐसा नाम रखते हैं, जो उसे सार्थक करे। आज के ट्रेंड को देखते हुए पेरेंट्स अपने बच्चे का नाम काफी यूनिक रखना पसंद करते हैं। यही नहीं, वो इसके लिए पंडित की भी सहायता लेते हैं और नवजात बच्चे की राशि के हिसाब से उसके नाम का अक्षर निकलवाते हैं। हालांकि, अगर घर में बेटी पैदा होती है तो पेरेंट्स उसके नाम को लेकर काफी चिंतित रहते हैं।  ऐसे में माता-पिता ऐसे नामों का चुनाव करते हैं, जो काफी मीनिंगफुल हो। तो आज की इस खबर में हम आपको ऐसे नामों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो देवी लक्ष्मी के नाम पर रखा गया है।
 

Baby Names: 'र' अक्षर से रखना चाहते हैं बच्चों के नाम, तो यहां देखें यूनिक नामों की पूरी लिस्ट

 

विज्ञापन

2 of 5
माता लक्ष्मी के नाम पर रखें बेटी का नाम - फोटो : Freepik
बिटिया रानी के लिए मां लक्ष्मी के नाम
नंदिका

नंदिका नाम आज कल काफी ट्रेंड कर रहा है और काफी यूनिक भी है। यह माता लक्ष्मी के नाम का ही पर्यायवाची है। इस नाम का मतलब सुखी और प्रसन्न महिला होता है। यह नाम शायद ही पहले किसी ने सुना हो। ऐसे में आप अगर अपनी बेटी का नाम यह रखते हैं तो यह काफी यूनिक होगा।
विज्ञापन

3 of 5
माता लक्ष्मी के नाम पर रखें बेटी का नाम - फोटो : Freepik
श्रीजा
आज कल बेटियों का नाम श्रीजा नाम भी रखा जा रहा है। श्रीजा नाम जितना खूबसूरत है, उतना ही खूबसूरत उसका अर्थ है। श्रीजा का मतलब शानदार, वैभव और धन से संपन्न होता है।

4 of 5
माता लक्ष्मी के नाम पर रखें बेटी का नाम - फोटो : iStock
वाग्मी
यह नाम उन नामों में से एक है, जो काफी लोकप्रिय है। वाग्मी का अर्थ है, दुनिया को नियंत्रित करने वाली या फिर देवी कहते हैं। इस नाम का चुनाव आप अपनी बेटी के लिए कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
माता लक्ष्मी के नाम पर रखें बेटी का नाम - फोटो : iStock
कमाक्षी
अगर आपकी बेटी की आंखें काफी बड़ी और खूबसूरत हैं तो आप उसका नाम कमाक्षी रख सकती हैं। इस नाम का अर्थ है, सुंदर और प्रेम से भरी आंखे। यह नाम कम लोगों ने सुना होगा।
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें