धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अक्षय तृतीया के शुभ दिन पर आप सोना खरीद सकते हैं। इस दौरान आप चांदी के आभूषण भी घर ले सकते हैं।
- फोटो : adobe stock
अक्षय तृतीया पर खरीदें ये चीजें
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अक्षय तृतीया के शुभ दिन पर आप सोना खरीद सकते हैं। इस दौरान आप चांदी के आभूषण भी घर ले सकते हैं। इसके अलावा सेंधा नमक खरीदना शुभ होता है। मान्यता है कि इसे घर लाने पर कर्ज से मुक्ति मिलती हैं।
अक्षय तृतीया के दिन आप रुई भी घर लेकर आ सकते हैं। इसे शुद्धता और सात्विकता का प्रतीक माना गया है। इसे घर लाने पर मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपनी कृपा बरसाती हैं। इस दौरान आप मिट्टी के बर्तन, जौ, कौड़ी, बर्तन, तुलसी का पौधा और पीली सरसों भी खरीद सकते हैं। इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती हैं। जो लोग वाहन खरीदना चाहते हैं, वह इस तिथि पर उसे घर ला सकते हैं।