आज कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि यानी धनतेरस का त्योहार है। पंचपर्व में धनतेरस पहला पर्व होता है। इस दिन को धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन धन्वंतरि देव, लक्ष्मी जी और कुबरे देव की पूजा अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन खरीदी गई चल-अचल संपत्ति में वर्ष भर में तेरह गुणा वृद्धि होती है, इसलिए लोग इस दिन बर्तनों की खरीदारी के अलावा सोने-चांदी की बनी चीजें भी खरीदते हैं। धनतेरस को धन-संपत्ति व आरोग्यता प्रदान करने वाला त्योहार माना गया है। मान्यता है कि इस दिन विधिवत पूजन करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और आपके यहां साल भर धन-धान्य की कमी नहीं होती है। ज्योतिष के अनुसार, इस बार चार राशि के जातकों के लिए धनतेरस बहुत शुभ रहेगी। इन जातकों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होगी और जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।