फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Somvati Amavasya 2025: सोमवती अमावस्या पर करें स्नान-दान, जानें तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि

Sat, 17 May 2025 11:21 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Somvati Amavasya Kab Hai: सोमवती अमावस्या के दिन पवित्र नदी में स्नान और जरूरतमंदों को दान देने से पितृगण प्रसन्न होते हैं और उनके आशीर्वाद से जीवन में चल रही परेशानियां समाप्त होती हैं। साथ ही ग्रह दोषों का प्रभाव भी कम होता है।
विज्ञापन
1 of 5
सोमवती अमावस्या 2025 की तिथि - फोटो : adobe stock
Somvati Amavasya 2025 date and shubh Muhurat: हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को धार्मिक दृष्टि से अत्यंत पवित्र माना गया है। अमावस्या का दिन पितरों की शांति और मोक्ष के लिए समर्पित होता है। यदि यह तिथि सोमवार को पड़े, तो इसका महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है। इस दुर्लभ संयोग को सोमवती अमावस्या कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव की आराधना करने से विशेष फल प्राप्त होते हैं और जीवन में सुख-शांति का आगमन होता है।

सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है, और जब अमावस्या इसी दिन आ जाती है, तो यह दिन पूजा-पाठ, जप-तप और दान-पुण्य के लिए अत्यंत फलदायी हो जाता है। मान्यता है कि सोमवती अमावस्या के दिन पवित्र नदी में स्नान और जरूरतमंदों को दान देने से पितृगण प्रसन्न होते हैं और उनके आशीर्वाद से जीवन में चल रही परेशानियां समाप्त होती हैं। साथ ही ग्रह दोषों का प्रभाव भी कम होता है।
 

Masik Shivratri 2025: मई में कब मनाई जाएगी मासिक शिवरात्रि? जानें तिथि और शिव-पार्वती की पूजा विधि

विज्ञापन

2 of 5
सोमवती अमावस्या 2025 की तिथि  - फोटो : adobe stock
सोमवती अमावस्या 2025 की तिथि 
दृक पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि इस वर्ष 26 मई 2025 को पड़ रही है। यह तिथि दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से आरंभ होगी और अगले दिन यानी 27 मई को शाम 8 बजकर 31 मिनट तक चलेगी। ऐसे में सोमवती अमावस्या का प्रमुख पर्व 26 मई को ही मनाया जाएगा।
 

Astro Tips: शनि या राहु-केतु के बुरे प्रभाव को कम करने के लिए घर के बाहर लगाएं ये पौधा, जीवन में आएगी शांति

Guruwar Ke Upay: गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को इस विधि से करें प्रसन्न, पूजा के समय रखें इन बातों का ध्यान

विज्ञापन

3 of 5
स्नान और दान का शुभ मुहूर्त - फोटो : adobe stock
स्नान और दान का शुभ मुहूर्त
इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान और दान करना विशेष पुण्यदायी हो

ता है। इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:51 से 12:46 बजे तक रहेगा, जो किसी भी कार्य के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।

4 of 5
इन वस्तुओं का करें दान - फोटो : adobe stock
इन वस्तुओं का करें दान
इस पावन अवसर पर पितरों की कृपा प्राप्त करने के लिए वस्त्र, मिठाई, अन्न और जल का दान किया जाना चाहिए। विशेष रूप से चावल, दूध, मिश्री, सफेद वस्त्र या अन्य सफेद चीजों का दान करना अत्यंत फलदायी माना गया है। 

Vat Savitri Vrat: वट सावित्री व्रत पर बरगद के पेड़ के नीचे करें ये उपाय, पति को होगा धन लाभ
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इन वस्तुओं का करें दान - फोटो : adobe stock
इसके अतिरिक्त किसी भूखे या गरीब व्यक्ति को भोजन करवाना भी पुण्य का कार्य होता है। इस दिन किए गए सभी धार्मिक कार्य न केवल पितरों को संतुष्टि देते हैं, बल्कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का मार्ग भी प्रशस्त करते हैं।


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें