फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durga Visarjan 2023: इस दिन होगा मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन, जानें मुहूर्त और विधि

Wed, 18 Oct 2023 12:56 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
इस दिन है दुर्गा विसर्जन, जानिए मां दुर्गा को वसर्जीत करने का मुहूर्त और विधि - फोटो : iStock
Navratri 2023 Durga Visarjan Date Time: हिंदू पंचांग के अनुसार साल में चार नवरात्रि आति हैं। चैत्र और शारदीय नवरात्रि के अलावा दो गुप्त नवरात्रि भी होती हैं। सभी नवरात्रि की अपनी अलग-अलग मान्यता और अलग-अलग विधान हैं। इस साल 15 अक्तूबर से शारदीय नवरात्रि शुरू हो चुकी है। इसका समापन 24 अक्तूबर को विजयदशमी यानी दशहरा है। इस दिन रावण दहन किया जाता है। इसके अलावा शारदीय नवरात्रि की दशमी तिथि का एक और महत्व है। नवरात्रि में नौ दिनों तक विधि-विधान से माता रानी की पूजा के बाद दशमी तिथि पर मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है। यानी नौ दिनों तक धरती पर रहने के बाद माता रानी दशहरा के दिन वापस अपने लोक लौट जाती हैं। इस दिन मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन कर उनको विदाई दी जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल दुर्गा विसर्जन की तिथि, शुभ मुहूर्त और विधि क्या है... 

Shardiya Navratri 2023: शारदीय नवरात्रि में कब होगा कन्या पूजन, जानें अष्टमी और नवमी की सही तारीख
विज्ञापन

2 of 5
इस दिन है दुर्गा विसर्जन, जानिए मां दुर्गा को वसर्जीत करने का मुहूर्त और विधि - फोटो : iStock
दुर्गा विसर्जन 2023 तिथि
मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन दशहरा के दिन किया जाता है। पंचांग के अनुसार आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि की शुरुआत 23 अक्तूबर को शाम 05 बजकर 44 मिनट से हो रही है। अगले दिन 24 अक्तूबर को इसका समापन दोपहर 03 बजकर 14 मिनट पर होगा। उदया तिथि 24 अक्तूबर को प्राप्त हो रही है, इसलिए दशहरा का त्योहार 24 अक्तूबर को मनाया जाएगा। इसी दिन माता की प्रतिमा का विसर्जन भी होगा।
विज्ञापन

3 of 5
इस दिन है दुर्गा विसर्जन, जानिए मां दुर्गा को वसर्जीत करने का मुहूर्त और विधि - फोटो : iStock
दुर्गा विसर्जन 2023 शुभ मुहूर्त
  • दुर्गा विसर्जन का समय: सुबह 06 बजकर 28 मिनट से सुबह 08 बजकर 43 मिनट तक
  • अवधि: 2 घंटे 15 मिनट

4 of 5
इस दिन है दुर्गा विसर्जन, जानिए मां दुर्गा को वसर्जीत करने का मुहूर्त और विधि - फोटो : iStock
दुर्गा विसर्जन विधि
  • मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करने से पहले उनकी विधि पूर्वक पूजा करनी चाहिए।
  • घटस्थापना में बोए जवारे दुर्गा विसर्जन के दिन परिवार में बांटे और थोड़े जवारे अपने पास तिजोरी में रखें इससे धन की कमी नहीं होगी।
  • बाकी बचे हुए जवारे को नदी में प्रवाहित कर दें। इन्हें फेंके नहीं नहीं तो देवी नाराज हो जाएंगी।
  • नौ दिनों तक मां दुर्गा को चढ़ाई गई सभी सामग्री को इधर-उधर फेंके नहीं। बल्कि इसे भी मां दुर्गा के साथ विसर्जित कर दें। ध्यान रहे इन पर पैर न लगे। 
Shardiya Navratri 2023: कैसे हैं मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूप? जानें हर रूप की पूजा का महत्व
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस दिन है दुर्गा विसर्जन, जानिए मां दुर्गा को वसर्जीत करने का मुहूर्त और विधि - फोटो : अमर उजाला
दुर्गा विसर्जन मंत्र
1- रूपं देहि यशो देहि भाग्यं भगवति देहि मे।
पुत्रान् देहि धनं देहि सर्वान् कामांश्च देहि मे।।
महिषघ्नि महामाये चामुण्डे मुण्डमालिनी।
आयुरारोग्यमैश्वर्यं देहि देवि नमोस्तु ते।।

2- गच्छ गच्छ सुरश्रेष्ठे स्वस्थानं परमेश्वरि।
पूजाराधनकाले च पुनरागमनाय च।।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें