Shardiya Navratri 2023: हिंदू धर्म में नवरात्रि के त्योहार का अधिक महत्व है। साल में दो बार आने वाला ये पर्व हम सभी के लिए खास है। वहीं अश्विन माह में पड़ने वाली शारदीय नवरात्रि का पर्व काफी धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार शारदीय नवरात्रि की शुरुआत रविवार 15 अक्तूबर 2023 से हो रही है। 24 अक्तूबर को विजयदशमी का त्योहार मनाया जाएगा। यह पर्व माता रानी की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित है। मां दुर्गा को समर्पित यह पर्व पूरे नौ दिनों तक चलेगा। इस दौरान माता रानी के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के त्योहार की धूम मंदिर से लेकर पूजा पंडाल व घर-घर में नजर आती हैं। इस दौरान कलश की स्थापना भी की जाती है। साथ ही कुछ लोग इस दौरान अखंड ज्योत भी जलाते है। नवरात्रि में केवल सात्विक भोजन का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा लहसुन और प्याज का परहेज रखने की मान्यता है। हालांकि, ऐसी मान्यता क्यों है? इसका जवाब कम लोग जानते हैं। आइए आज हम आपको विस्तार से इस मान्यता के बारे में बताने वाले हैं।