Shardiya Navratri 2023: हिंदू धर्म में नवरात्रि के त्योहार का विशेष महत्व है। अक्सर लोग इसकी तैयारियां महीने भर पहले ही करना शुरू कर देते हैं। नवरात्रि का यह पर्व साल में दो बार आता है, जो पूरे नौ दिनों तक चलता है। इस दौरान नौ देवियों की पूजा की जाती है। मां दुर्गा को समर्पित यह पर्व सभी पर कृपा बरसता है। साथ ही हमारे जीवन की समस्याएं भी दूर हो जाती हैं। साल की दूसरी नवरात्रि, जिसे शारदीय नवरात्रि कहा जाता है जल्द ही शुरू होने वाली है। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है। यह अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होती है। इस बार रविवार 15 अक्टूबर 2023 से इसकी शुरुआत होगी। 24 अक्टूबर को विजय दशमी का त्योहार मनाया जाएगा। यह पर्व मां अंबे की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित है। हालांकि इस दौरान कुछ भक्त ऐसी गलती कर देते हैं जिसका बाद में पछतावा होता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि नवरात्रि के इस खास दिनों में किन गलतियों को नहीं करना चाहिए।