फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shardiya Navratri 2023: आखिर क्यों 9 दिन ही मनाई जाती है नवरात्रि ? जानिए क्या है इसके पीछे का इतिहास

Mon, 09 Oct 2023 11:42 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

माता भगवती देवी दुर्गा ने महिषासुर नाम के असुर के साथ पूरे नौ दिन तक युद्ध किया था। इसके बाद नवमी की रात्रि को उस असुर का वध किया था।
विज्ञापन
1 of 6
Shardiya Navratri 2023: - फोटो : Amar Ujala
Shardiya Navratri 2023: प्रत्येक वर्ष में चार बार आने वाली नवरात्रि सभी के लिए खास होती है। इसमें से दो गुप्त नवरात्रि होती है। सनातन धर्म में इन नौ दिनो का विशेष महत्व है। यह त्योहार माता रानी की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित है। नवरात्रि में माता रानी के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। मंदिर से लेकर पूजा पंडाल व घर-बाहर हर जगह नवरात्रि की धूम रहती है। कुछ लोग इस दौरान अखंड ज्योत भी जलाते है। यहीं नहीं नवरात्रि में कलश की स्थापना करना शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि नवरात्रि में मां दुर्गा की विधि पूर्वक उपासना करने से वह भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करती हैं। साथ ही घर परिवार में धन-वैभव व सुख समृद्धि की बढ़ोत्तरी होती है। देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग तरीकों से नवरात्रि के पर्व को मनाया जाता है। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि, आखिर क्यों नवरात्रि नौ दिन ही मनाई जाती है? इसके पीछे का कारण क्या है? चलिए जान लेते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Shardiya Navratri 2023: - फोटो : istock
नवरात्रि 9 दिन तक क्यों मनाई जाती है
कथा के अनुसार ऐसा माना जाता है कि, माता भगवती देवी दुर्गा ने महिषासुर नाम के असुर के साथ पूरे नौ दिन तक युद्ध किया था। इसके बाद नवमी की रात्रि को उस असुर का वध किया था। तभी से मां दुर्गा की शक्ति को समर्पित नवरात्रि का व्रत करते हुए इनके 9 स्वरूपों की पूजा की जाती है।
विज्ञापन

3 of 6
Shardiya Navratri 2023: - फोटो : istock
नवरात्रि की 9 शक्तियां
नवरात्रि में मां दुर्गा के पूरे नौ रूप की पूजा की जाती है। इन्हें नवदुर्गा के रूप में भी जाना जाता है- शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी, और सिद्धिदात्री।

4 of 6
Shardiya Navratri 2023: - फोटो : social media
15 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि
इस बार शारदीय नवरात्रि की शुरुआत रविवार 15 अक्तूबर 2023 से हो रही है। मंगलवार 23 अक्तूबर 2023 को नवरात्रि समाप्त होगी। फिर 24 अक्तूबर को विजयादशमी या दशहरा का पर्व मनाया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 6
Shardiya Navratri 2023:
कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 15 अक्तूबर को 11:48 मिनट से लेकर दोपहर 12:36 तक है। इस दौरान आप आराम से माता रानी की पूजा भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Shardiya Navratri 2023: - फोटो : iStock
शारदीय नवरात्रि 2023 तिथियां 
15 अक्तूबर 2023 - मां शैलपुत्री

16 अक्तूबर 2023 - मां ब्रह्मचारिणी 

17 अक्तूबर 2023 - मां चंद्रघंटा 

18 अक्तूबर 2023 - मां कुष्मांडा

19 अक्तूबर 2023 - मां स्कंदमाता 

20 अक्तूबर 2023 - मां कात्यायनी

21 अक्तूबर 2023 - मां कालरात्रि 

22 अक्तूबर 2023 - मां महागौरी (आठवां दिन) दुर्गा अष्टमी          

23 अक्तूबर 2023 - महानवमी, (नौवां दिन) शारदीय नवरात्रि व्रत पारण, महानवमी, मां सिद्धिदात्री

24 अक्तूबर 2023 - मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, दशमी तिथि (दशहरा) ।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें