Sharad Purnima 2023: इस साल कब है शरद पूर्णिमा?
- फोटो : अमर उजाला
कब है शरद पूर्णिमा 2023?
पंचांग के अनुसार इस साल आश्विन माह की पूर्णिमा तिथि आज यानी 28 अक्टूबर, शनिवार को प्रातः: 04 बजकर 17 मिनट पर शुरू हो रही है। इस तिथि का समापन अगले दिन 29 अक्टूबर को रात में 01 बजकर 53 मिनट पर होगा। उदया तिथि और पूर्णिमा के चंद्रोदय का समय दोनों ही 28 अक्टूबर को प्राप्त हो रहा है, इसलिए 28 अक्टूबर को ही शरद पूर्णिमा मनाई जाएगी।