धनु राशि
धनु राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। शनि की उल्टी चाल आपके लिए भारी पड़ेगी। इस दौरान शनि की उल्टी चाल का बुरा असर न केवल आपके कार्यक्षेत्र में पड़ेगा, बल्कि इस दौरान आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। आपके खर्चों में भारी वृद्धि होने की संभावना है। इस दौरान यात्रा करना भी आपके लिए बुरा साबित हो सकता है। इस ओर आपको ध्यान देने की आवश्यकता है।