फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Vakri 2020: शनि वक्री से सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे ये तीन राशि वाले, बुरे प्रभाव से ऐसे बचें

Fri, 08 May 2020 12:28 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
शनि ग्रह - फोटो : Pixabay
Shani Vakri 2020: 11 मई को शनि ग्रह वक्री हो जाएंगे। शनि देव सुबह 09 बजकर 27 मिनट पर मकर राशि में वक्री होंगे। इसके बाद कर्मफलदाता शनि देव 29 सितंबर 2020 को मार्गी हो जाएंगे। इस ग्रह की खास बात ये है कि यह व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देता है। जैसे अगर कोई व्यक्ति अच्छे कर्म करता है तो शनि उसे अच्छे फल और जो व्यक्ति बुरे कर्म करता है उसे शनि देव दंडित भी करते हैं।

शनि साढ़े साती और ढैय्या से बचने के लिए शनि धाम कोकिलावन में कराएं तेल अभिषेक
विज्ञापन

2 of 6
शनि देव - फोटो : अमर उजाला
शनि ग्रह के वक्री होने से सभी राशियों को शुभ-अशुभ परिणाम प्राप्त होंगे। वर्तमान में तीन राशियों पर शनि ग्रह की साढ़ेसाती चल रही है। ये तीन राशियां धनु मकर, और कुंभ हैं। आइए जानते हैं इन तीन राशि के जातकों के ऊपर शनि किस प्रकार के प्रभाव डालेगा।
विज्ञापन

3 of 6
rashi
धनु राशि
धनु राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। शनि की उल्टी चाल आपके लिए भारी पड़ेगी। इस दौरान शनि की उल्टी चाल का बुरा असर न केवल आपके कार्यक्षेत्र में पड़ेगा, बल्कि इस दौरान आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। आपके खर्चों में भारी वृद्धि होने की संभावना है। इस दौरान यात्रा करना भी आपके लिए बुरा साबित हो सकता है। इस ओर आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। 

4 of 6
rashi
मकर राशि
मकर राशि वालों को शनि वक्री नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है। इस दौरान आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इस दौरान आप सुस्त रहेंगे। निजी जीवन में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अपने करीबी लोगों से आपके लड़ाई झगड़े भी हो सकते हैं। इस अवधि में आपको धन खर्च भी सावधानी से करने की सलाह दी जाती है। धन से जुड़े मामलों में जरूरत से ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं होगा।
विज्ञापन

5 of 6
rashi
कुंभ राशि
इस वर्ष की शुरुआत से आपकी साढ़ेसाती चल रही है। जीवन में परेशानी पहले से ही चल रही है। अब शनि वक्री से ये परेशानियां और भी बढ़ सकती हैं। इस अवधि में आपके बनते-बनते काम बिगड़ सकते हैं। इस अवधि में आपको अधिक संघर्ष करना पड़ेगा। मानसिक रूप से खुद को तैयार कर लें। क्योंकि आपकी राहों में चुनौतियां आनी संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शनि वक्री के दोषों से बचने के उपाय - फोटो : social media
शनि वक्री के दोषों से बचने के उपाय
प्रत्येक शनिवार को शनि देव का उपवास रखें।
शाम को पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं और सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
शनि के बीज मंत्र ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः, का १०८ बार जाप करें।
काले या नीले रंग के वस्त्र धारण करें।
गरीबों को अन्न-वस्त्र दान करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें