Sarva Pitru Amavasya 2026
- फोटो : Adobe
जल और भोजन से जुड़ी चीजों का दान
इस दिन अपनी सामर्थ्य के अनुसार धन, जल या खान-पान से जुड़ी चीजों का दान कर सकते हैं। जरूरतमंदों की सहायता करना इस दिन विशेष पुण्यकारी माना जाता है।
भोजन कराएं
सर्वपितृ अमावस्या के शुभ अवसर पर जरूरतमंद लोगों या ब्राह्मणों को भोजन कराना भी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है और घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
सर्वपितृ अमावस्या तिथि 2026
सर्वपितृ अमावस्या तिथि की शुरुआत- 9 अक्तूबर को रात 9 बजकर 35 मिनट पर।
सर्वपितृ अमावस्या तिथि का समापन- 10 अक्तूबर को रात 9 बजकर 19 मिनट पर।
सर्वपितृ अमावस्या 10 अक्तूबर को मनाई जाएगी।
सर्वपितृ अमावस्या मुहूर्त
सर्वपितृ अमावस्या पर कुतुप मुहूर्त का समय सुबह 11 बजकर 45 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगा।
रौहिण मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 31 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 18 मिनट तक रहेगा।
अपराह्न काल का मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 18 मिनट से लेकर 3 बजकर 37 मिनट तक रहेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।