फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2026: सावन सोमवार के रखने जा रहे हैं व्रत ? जान लें कुछ जरूरी नियम

Mon, 03 Aug 2026 06:38 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Sawan Somwar Vrat Niyam 2026: 30 जुलाई 2026, गुरुवार से सावन महीने की शुरुआत हो चुकी है और पहला सोमवार 3 अगस्त 2026 को पड़ रहा है। इस दिन पूजा-पाठ करने से महादेव प्रसन्न होकर मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 4
Sawan Somwar Vrat Niyam 2026 - फोटो : अमर उजाला AI
Sawan Somwar Vrat Niyam 2026: सावन सोमवार सभी शिव भक्तों के लिए बेहद खास होता है, क्योंकि इस दिन व्रत रखने से महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होती हैं। मान्यता है कि, सावन सोमवार का व्रत भगवान शिव का आशीर्वाद पाने, मनचाहा वरदान और जीवन के कष्टों को दूर करने के लिए रखा जाता है। इस दिन भगवान शिव और शिव परिवार की विधि-विधान से पूजा की जाती है तथा श्रद्धापूर्वक उपवास रखा जाता है। हालांकि, अनजाने में हुई छोटी-छोटी गलतियां भी व्रत के फल को प्रभावित कर सकती हैं। इसलिए सावन सोमवार का व्रत हमेशा नियमों का पालन करते हुए करना चाहिए। आइए जानते हैं सावन सोमवार व्रत के जरूरी नियम।
Sawan: सावन के पहले सोमवार से शुरू करें सोलह सोमवार व्रत, जानिए संकल्प से उद्यापन तक के जरूरी नियम
विज्ञापन

2 of 4
सावन सोमवार - फोटो : adobe

सावन सोमवार 2026

सावन का पहला सोमवार 3 अगस्त 2026 को पड़ रहा है। इस दिन उत्तराभाद्रपद नक्षत्र और सुकर्मा योग का शुभ संयोग बनेगा। 

  • दूसरा सावन सोमवार - 10 अगस्त 2026
  • तीसरा सावन सोमवार - 17 अगस्त 2026
  • चौथा सावन सोमवार - 24 अगस्त 2026

Sawan First Somwar 2026: खास रहेगा इस बार सावन का पहला सोमवार, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

विज्ञापन

3 of 4
सावन सोमवार - फोटो : adobe
सावन सोमवार व्रत नियम
  • सावन सोमवार के दिन विधि-विधान से भगवान शिव का पूजन कर और पंचामृत से जलाभिषेक करें।
  • व्रत के दौरान रुद्राभिषेक अवश्य करें, मान्यता है कि इससे महादेव प्रसन्न होकर मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
  • व्रत के दिन काले रंग के वस्त्र पहनने से बचें और साफ-सुथरे सफेद रंग के कपड़े धारण करें।
  • सावन सोमवार पर घर में भी प्याज, लहसुन, मांस, मदिरा और अन्य तामसिक भोजन का प्रयोग न करें।
विज्ञापन

4 of 4
सावन सोमवार - फोटो : adobe
  • पूरे दिन संयम रखें, क्रोध और किसी का अपमान करने से बचें।
  • व्रत के दौरान ब्रह्मचर्य का पालन करें और कर्म से भी पवित्रता बनाए रखें।
  • शिव मंत्रों का जाप और शिवपुराण का पाठ करना अत्यंत शुभ माना जाता है।
  • पूजा और संध्या आरती के बाद ही श्रद्धापूर्वक व्रत का पारण करें।
  • सावन सोमवार व्रत में अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार दान करें।
  • व्रत के दौरान नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

Hariyali Teej 2026: कब रखा जाएगा हरियाली तीज व्रत? जानें पूजा का शुभ समय और नियम

Sawan 2026: महाकाल का प्रिय महीना सावन शुरू, जानें शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं और क्या नहीं

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें