फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवरात्रि आज: इस खास समय शिवलिंग का करें जलाभिषेक, दूर हो जाएंगी परेशानियां

Fri, 21 Jul 2017 11:35 AM IST
amarujala.com- presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 5
आज सावन महीने की मासिक शिवरात्रि है। वैसे तो हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मासिक शिवरात्रि  भी आती है,लेकिन सावन महीने में आने वाली शिवरात्रि का अपना विशेष महत्व होता है। माना जाता है कि भगवान भोलेनाथ की आराधना करने से भोलेनाथ अपने भक्तों की पुकार बहुत जल्द सुन लेते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
सभी शिवभक्तों को फाल्गुन महीने के बाद सावन महीने की शिवरात्रि का खास तौर पर इंतजार रहता है। इस शिवरात्रि का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि सावन में भगवान शिव का जल अभिषेक करना बहुत पुण्य माना जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
सावन के पूरे महीने शिवभक्त बम भोल,हर हर महादेव के नारे लगाते भगवान शिव की भक्ति में डुबे नजर आते हैं। शिवरात्रि के दिन भगवान शिव के जलाभिषेक करने के लिए भक्त हरिद्वार,गौमुख से कांवड लेकर आते है और शिवलिंग पर चढ़ाते है।

4 of 5
ऐसा माना जाता है कि सावन महीने की शिवरात्रि को दिन जो भी शिवभक्त मन से भगवान शिव की पूजा करते हैं उनके परेशानियों का निवारण बहुत जल्द होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
21 जुलाई को रात्रि 9 बजकर 49 मिनट से चतुर्दशी तिथि से आरंभ होगी और अगले दिन यानि 22 जुलाई को शाम 6 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें