फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2019: सावन का पवित्र महीना, भूलकर भी ना करें ये आठ गलतियां

Wed, 17 Jul 2019 10:30 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
सावन 2019
17 जुलाई, बुधवार से सावन का पवित्र महीना आरम्भ हो गया है। सावन का महीना भगवान भोलेनाथ को बहुत ही प्रिय होता है। शास्त्रों में कहा गया है कि अन्य दिनों की अपेक्षा सावन के महीने में भगवान शिव जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। सावन के महीने में शिवलिंग पर जल अभिषेक करने से कई गुणा फायदा मिलता है। पूजा के दौरान कई बार कुछ गलतियां कर बैठते हैं ऐसे में भगवान शिव की आराधना करते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
sawan 2019
 सावन के महीने में सात्विक भोजन करना चाहिए। सावन का महीना भगवान शिव को बहुत ही प्रिय होता है। इस कारण मांस, मदिरा, प्याज और लहसुन का सेवन बंद कर देना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 9
sawan 2019
सावन में हरी पत्तेदार सब्जियों का त्याग करना अच्छा माना जाता है क्योंकि सावन में हरी सब्जियों में पित्त बढ़ाने वाले तत्व की मात्रा बढ़ जाती है। इसके अलावा सावन के महीने में कीट-पतंगों की संख्या बढ़ जाती है जो सेहत के लिए हानिकारक होते हैं।

4 of 9
sawan 2019
कभी भी शिवलिंग पर हल्दी नहीं चढ़ानी चाहिए। शिवलिंग पुरुष तत्व से संबंधित है। 
विज्ञापन

5 of 9
sawan
सावन के महीनों में दूध का सेवन कम करना चाहिए। यही बात बताने के लिए सावन में शिव जी का दूध से अभिषेक करने की परंपरा शुरू हुई। वैज्ञानिक मत के अनुसार इन दिनों दूध पित्त बढ़ाने का काम करता है।
विज्ञापन

6 of 9
भगवान शिव की पूजा करतीं महिला श्रद्धालु
सावन में बैंगन खाना अच्छा नहीं माना गया है। बैंगन को शास्त्रों में अशुद्ध कहा गया है। वैज्ञानिक कारण के नजरिए से देखें तो सावन में बैंगन में कीड़े अधिक लगते हैं। ऐसे में बैंगन का स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन

7 of 9
shivling
 सावन के महीने में किसी भी प्रकार के बुरे विचार मन में नहीं लाना चाहिए।

8 of 9
shivling
सावन के महीने में किसी का अपमान नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन

9 of 9
shivling - फोटो : amar ujala
सावन में अगर घर के दरवाजे पर सांड या गाय आ आए तो उसे मार कर भगाने की बजाय कुछ खाने को दें। सांड को मारना शिवजी की सवारी नंदी का अपमान माना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें