फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2020: भूलकर भी न करें ये काम नहीं तो पूजा हो जाएगी निष्फल

Tue, 07 Jul 2020 05:57 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
sawan 2020 - फोटो : अमर उजाला।

सावन माह में सभी भक्त शिव जी को मनाने के लिए विशेष पूजा करते हैं। इस माह में पूजा करने से शिव जी तो प्रसन्न होते ही हैं साथ ही पुण्यों में बढ़ोतरी भी होती है। लेकिन शास्त्रों में कुछ कामों को करने से मना किया गया है। लेकिन जो लोग सावन में ऐसे काम करते हैं उनको पूजा का फल प्राप्त नहीं होता है और उनकी पूजा निष्फल हो जाती है तो आइए जानते हैं वे कौन से काम हैं जिन्हें करने से बचना चाहिए।

 

विज्ञापन

2 of 6
बड़े बुजुर्गों का सम्मान करें (सांकेतिक फोटो)

किसी का अपमान न करें
वैसे तो हमें किसी का अपमान कभी नहीं करना चाहिए। लेकिन सावन के माह में ध्यान रहे कि किसी भी बुजुर्ग, अपने से बड़े, गुरुजनों,भाई-बहन,दोस्त, जीवन साथी या किसी निर्धन व्यक्ति का अपमान भूलकर भी नहीं करना चाहिए। सदैव इनका सम्मान करें।

विज्ञापन

3 of 6
सावन 2020 - फोटो : अमर उजाला

बुरे विचार मन में न लाएं

अपने मन में किसी के लिए भी दुर्भावना और बुरे विचार न लाएं। अगर आप बुरे विचारों को अपने मन में लाएंगे जैसे किसी को हानि पहुंचाने के लिए योजना बनाना,स्त्रियों के बारे में गलत विचार मन में लाना आदि। अगर ऐसे विचार आपके मन में होंगे तो आप पूजा में ठीक से ध्यान नहीं लगा पाएंगे। पूजा के समय आपका मन इधर उधर भटकता रहेगा। जिससे पूजा सफल नहीं होगी।

4 of 6
सावन 2020 - फोटो : social media

क्रोध करने से पूजा निष्फल हो जाती है

क्रोध करना तो वैसे भी नुकसानदायक होता है क्रोध में लिए गए फैसले अक्सर बाद में हमें हानि पहुंचाते हैं। जब क्रोध आता है, तो मन की एकाग्रता और सोचने-समझने की शक्ति क्षीण हो जाती है। ऐसी स्थिति में हमारा मन अशांत हो जाता है। और अशांत मन से कि गई पूजा निष्फल जाती है।

 

विज्ञापन

5 of 6
सावन 2020 - फोटो : अमर उजाला

सुबह जल्दी उठकर करें पूजा

सुबह का समय पूजा करने के लिए सबसे उपयुक्त माना गया है। क्योंकि सुबह के समय हमारा मन शांत रहता है और हम एकाग्रता पूर्वक ईश्वर में ध्यान लगा सकते हैं। इसलिए सावन के माह में सुबह जल्दी उठकर शिव जी की पूजा आराधना करें। क्योंकि एकाग्र मन से की गई पूजा फलित होती है। रात को समय से सोना और सुबह जल्दी उठना सेहत की दृष्टि से भी सही रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सावन 2020 - फोटो : amar ujala

घर में झगड़ा न करें

कहते हैं कि जिन घरों में क्लेश होता है, अशांति बनी रहती है, वहां देवी-देवताओं का निवास नहीं होता है। झगड़ा करने से पूरे घर की शांति भंग हो जाती है और अशांति का माहौल बन जाता है। सावन के माह में विशेष ध्यान रखें कि घर में या पति-पत्नी में विवाद न हो। घर में शांति न होने का वजह से मन भी अशांत हो जाता है, इसलिए आपसी प्रेम बनाए रखें एक दूसरे की गलतियों को क्षमा करें, क्योंकि मन प्रसन्न रहेगा तो आपका ध्यान भी पूजा में लगेगा। और आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें