sawan 2022
- फोटो : अमर उजाला
श्रावण मास का चौथा सोमवार : (बुध के नक्षत्र में )
श्रावण मास का चौथा सोमवार 08 अगस्त शुक्लपक्ष एकादशी ज्येष्ठा नक्षत्र में होगी जोकि बुध का नक्षत्र है और चन्द्रमा अपनी नीच राशि वृश्चिक में रहेंगे और दोपहर 14:37 मिनट पर धनु राशि में संचार करेंगे। बुध के नक्षत्र में भगवान शिव की पूजा अद्भुत रूप में कल्याणकारी होती है। भगवान को बेलपत्र और धतूरा सुगन्धित पुष्प, इत्र, खांड या शक्कर घी शहद से अभिषेक किया जाए इससे उन बच्चों को बहुत लाभ मिलता है जो बचपन में किसी न किसी बीमारी से ग्रसित है या किसी प्रकार की विकलांगता है, मंदबुद्धि हो। वो लोग जो शुगर, ब्लडप्रेशर या चर्म रोग से ग्रसित हो उनको अनंत लाभ प्राप्त होता है। पढ़ाई में सफलता हेतु ,किसी भी कार्य में सफलता हेतु जैसे डॉक्टर, कला की दुनिया से सम्बंधित लोग ,व्यवसायी या वो लोग जो गवर्नमेंट जॉब में कॉन्ट्रेक्चुअल जॉब पर हो उन्हें इस दिन की पूजा बहुत लाभ प्रदान करेंगी " ॐ रामेश्वराय नमः : का जाप लाभकारी रहेगा गुरु मंत्र का जाप भी करें।