फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ashadha Purnima 2022: कब है आषाढ़ पूर्णिमा व्रत? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि

Wed, 06 Jul 2022 12:49 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
कब है आषाढ़ पूर्णिमा व्रत? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि - फोटो : iStock
Ashadha Purnima 2022: प्रत्येक वर्ष आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को आषाढ़ पूर्णिमा व्रत रखा जाता है। हिंदू धर्म में आषाढ़ पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस वर्ष आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि 13 जुलाई को है। इस दिन महर्षि वेदव्यास जी का जन्म हुआ था। वेदव्यास जी ने ही मानव जाति को चारों वेदों से जुड़े ज्ञान को बताया था। पौराणिक मान्यता है कि महर्षि वेदव्यास जी का सनातन संस्कृति में काफी खास योगदान रहा। यही वजह है कि उनके महान योगदान को देखते हुए आषाढ़ पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। इस दिन गुरुओं की पूजा की जाती है। इसके अलावा आषाढ़ पूर्णिमा पर व्रत रखने के कई फायदे होते हैं। इस दिन व्रत रखने वाले लोग विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा अर्चना करते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं आषाढ़ पूर्णिमा की तिथि और शुभ मुहूर्त के बारे में.... 
विज्ञापन

2 of 6
कब है आषाढ़ पूर्णिमा व्रत? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि - फोटो : अमर उजाला
आषाढ़ पूर्णिमा व्रत 2022 तिथि और मुहूर्त 
हिंदू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 12 जुलाई दिन मंगलवार को शाम 06 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी। वहीं इस तिथि का समापन अगले दिन 13 जुलाई बुधवार को दोपहर 02 बजकर 36 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार आषाढ़ पूर्णिमा व्रत 13 जुलाई को रखा जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 6
कब है आषाढ़ पूर्णिमा व्रत? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि - फोटो : Pixabay
आषाढ़ पूर्णिमा 2022 चंद्रोदय का समय
हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि पर चंद्रोदय का विशेष महत्व होता है। आषाढ़ पूर्णिमा व्रत के दिन चंद्रोदय रात 08 बजकर 59 मिनट पर होगा। 

4 of 6
कब है आषाढ़ पूर्णिमा व्रत? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि - फोटो : अमर उजाला
आषाढ़ पूर्णिमा 2022 पूजा विधि 
आषाढ़ पूर्णिमा के दिन सूर्योदय से पहले पवित्र नदी में या घर पर ही पानी में गंगाजल या किसी पवित्र नदी का जल मिलाकर स्नान करना चाहिए। इसके बाद भगवान विष्णु की तस्वीर के आगे दीप प्रज्जवलित कर व्रत का संकल्प लें। 
विज्ञापन

5 of 6
कब है आषाढ़ पूर्णिमा व्रत? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि - फोटो : अमर उजाला
विष्णु जी और माता लक्ष्मी को फूल, फल, अक्षत्, धूप, दीप, गंध, चंदन, रोली, वस्त्र, मिठाई आदि अर्पित करते हुए पूजा करें। साथ ही पूर्णिमा पर भगवान सत्यनारायण कथा जरुर पढ़ें। साथ ही इस दिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना शुभ माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कब है आषाढ़ पूर्णिमा व्रत? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि - फोटो : iStock
चंद्र दोष उपाय
ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों की कुंडली में चंद्रमा का दोष हो, वे लोग आषाढ़ पूर्णिमा के दिन चंद्र देव की पूजा करें और उनके बीज मंत्र का जाप करें। इससे लाभ होगा। इसके अलावा  चंद्र दोष से मुक्ति के लिए आषाढ़ पूर्णिमा के दिन स्नान के बाद किसी गरीब ब्राह्मण को सफेद वस्त्र, चावल, शक्कर, दूध, सफेद मिठाई, चांदी, मोती आदि का दान कर सकते हैं। ये भी लाभकारी उपाय है। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें