फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2020: सावन के महीने में करना चाहिए इन नियमों का पालन, भगवान शंकर होंगे प्रसन्न

Mon, 06 Jul 2020 02:59 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
sawan 2020
सावन का महीना भोलेनाथ को बहुत ही प्रिय है। सावन में चारों और भक्ति का माहौल होता है पूरा वातावरण शिवमय हो जाता है। यह माह भक्तों के लिए विशेष उत्साह लेकर आता है। शास्त्रों में भी कहा गया है कि सावन में भगवान शिव की पूजा करने से वे भक्तों की सभी मनोकामना पूर्ण करते हैं लेकिन सावन माह में कुछ नियम होते हैं जिनका पालन करना अति आवश्यक होता है। आइए जानते हैं क्या है वे नियम..

विज्ञापन

2 of 8
शिव के अभिषेक में न करें हल्दी का प्रयोग - फोटो : अमर उजाला।
सावन के माह में सभी भक्त भगवान शिव का अभिषेक करते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि शिवजी के अभिषेक में हल्दी का प्रयोग न करें शिवजी की पूजा में हल्दी का प्रयोग वर्जित माना गया हैं, क्योंकि हल्दी को सौंदर्य और स्त्रीतत्व का प्रतीक माना गया है। 
विज्ञापन

3 of 8
सावन में न करें बैगन का सेवन
सावन के माह में बैगन का सेवन वर्जित रहता है क्योंकि शास्त्रों में बैगन को अशुद्ध माना गया है, साथ सावन के माह में बैगन में कीड़े लगने की आशंका भी रहती है। इसलिए इसका स्वास्थ पर बुरा असर हो सकता है। द्वादशी, चतुर्दशी और कार्तिक मास में भी बैगन खाने की मनाही होती है। 

4 of 8
सावन में दूध का सेवन न करें
सावन के माह में व्रत रखने वालों के लिए दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। इसकी धार्मिक मान्यता है कि सावन में भगवान शिव के अभिषेक में दूध का प्रयोग किया जाता है। इन दिनों दूध पीने से पित्त की मात्रा बढ़ती है। इसलिए स्वास्थ के हिसाब से भी इन दिनों दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर दूध का सेवन करना भी है तो उबाल कर ही करें। कच्चे दूध का सेवन न करें। 
विज्ञापन

5 of 8
सावन 2020 - फोटो : अमर उजाला
सावन का महीना पवित्र होता है इसलिए सावन के माह में ब्रह्मचार्य का पालन करना आवश्यक होता है। माना जाता है कि इससे व्यक्ति को यातना मिलती है और अगले जन्म नें वह पशु योनि में जन्म लेता है। 
विज्ञापन

6 of 8
सावन 2020 - फोटो : अमर उजाला
सावन में किसी का अपमान नहीं करना चाहिए। इस बात का विशेष तौर पर ध्यान रखें कि अपने माता-पिता, गुरुजनों, अपने से बड़ो,भाई-बहन, स्त्री,गरीब किसी का भी अपमान नहीं करना चाहिए। न ही सावन में किसी की निंदा नहीं करनी चाहिए।  किसी के लिए बुरे विचार भी अपने मन में नहीं लाने चाहिए। इस समय भगवान की पूजा में मन लगाना चाहिए और धार्मिक पुस्तकों का अध्ययन करें। 
 
विज्ञापन

7 of 8
सावन 2020 - फोटो : अमर उजाला
सावन के माह में मांस मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए, इससे मन में अशुद्धता आती है। और अशुद्ध मन से की गई पूजा स्वाकार नहीं होती है। साथ ही मांस मदिरा तामसिक होता है इसलिए किसी भी व्रत या धार्मिक कार्य में इसे वर्जित माना गया है। सावन के माह में सात्विक भोजन ग्रहण करना चाहिए। 
विज्ञापन

8 of 8
सावन में हरी सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए(सांकेतिक तस्वीर)
सावन के माह में हरी साग सब्जियों का सेवन भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि इन दिनों में हरी सब्जियों में सबसे ज्यादा किड़े-मकोड़े लगते हैं। जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। वैसे तो हरी सब्जियां स्वास्थ के लिए सही रहती हैं लेकिन इन दिनों हरी सब्जियों में पित्त बढ़ाने वाले तत्व बढ़ जाते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें