Ram Navami 2022 Wishes: आज चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि है। आज के दिन मां दुर्गा के नवें स्वरूप की पूजा जाती है और साथ ही पुरुषोत्तम राम की भी पूजा की जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और पुष्य नक्षत्र पर रामनवमी का त्योहार मनाया जाता है। यह हिन्दू धर्म का एक पावन त्योहार है। इस पर्व को भगवान श्रीराम को समर्पित किया गया है। मान्यता है कि इस दिन ही मर्यादा पुरुषोत्त्म श्रीराम का जन्म हुआ था। इसी के चलते इस दिन हर घर में भगवान श्री राम की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। यह तिथि हर वर्ष चैत्र शुक्ल पक्ष की नवमी को मनाया जाता है। इस दिन लोग श्री राम की पूजा तो करते ही हैं। साथ ही अपने दोस्तों और परिजनों को राम नवमी की शुभकामनाएं भी देते हैं। आप भी अपने परिचितों को इस मौके पर शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। रामनवमी के मौके पर आप भी अपने परिचितों और दोस्तों को इन शानदार संदेशों के जरिये राम नवमी के पावन पर्व की शुभकामनाएं भेज सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
Ramnavami Wishes 2022
- फोटो : अमर उजाला
नवमी तिथि मधुमास पुनीता,
शुक्ल पक्ष अभिजीत नव प्रीता,
मध्य दिवस अति शीत न घामा,
पवन काल लोक विश्रामा।
रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
विज्ञापन
3 of 7
Ramnavami Wishes 2022
- फोटो : अमर उजाला
श्री रामचंद्र कृपालु भजमन
हरण भवभय दारुणम।
नवकंज लोचन, कंज मुख,
कर कंज, पद कंजारुणम।
राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
4 of 7
Ramnavami Wishes 2022
- फोटो : अमर उजाला
जिनके मन में श्री राम है,
भाग्य में उसके वैकुण्ठ धाम है।
उनके चरणो में जिसने जीवन वार दिया,
संसार में उसका कल्याण है।
Happy Ramnavami 2022
विज्ञापन
5 of 7
Ramnavami Wishes 2022
- फोटो : अमर उजाला
रामनवमी के अवसर पर,
आप और आपके परिवार पर,
राम जी का आशीर्वाद, हमेशा बना रहे
आपको और आपके परिवार को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
विज्ञापन
6 of 7
Ramnavami Wishes 2022
- फोटो : अमर उजाला
राम तो घर-घर में हैं, राम हर आंगन में हैं।
मन से रावण जो निकाले, राम उसके मन में हैं।।
रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं!