Ram Navami 2022 : रामनवमी के पावन दिन रामचरित मानस का पाठ करने से अनेक कामनाएं पूरी होती है। इसके साथ ही पवित्र महाग्रंथ रामचरितमानस का पाठ करने से जन्म जन्मांतरों के पाप से मुक्ति, भय, रोग आदि सभी दूर हो जाते हैं। रामचरितमानस की चौपाइयां इतनी प्रभावशाली हैं कि इसके पाठ मात्र से धन की कामना रखने वाले को धन की प्राप्ति होती है। यदि रामनवमी के दिन आप सम्पूर्ण रामचरित मानस का पाठ नहीं कर पाते हैं तो सुंदरकांड का पाठ अवश्य करना चाहिए। श्रीरामचरित मानस में कुछ ऐसी चौपाईयां है जिनके पाठ से मनुष्य जीवन में आने वाली अनेक समस्याओं से मुक्ति मिल जाती है। वैसे तो कहा जाता है की रामनवमी के एक दिन पूर्व से ही संपूर्ण रामचरित मानस का पाठ करने से हर तरह की मनोकामनाओं की पूर्ति हो जाती है। अपनी समस्याओं के निवारण के लिए रामचरित मानस की केवल इन चौपाईयों का पाठ करने मात्र से शुभ फल मिलता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो चौपाइयां।