फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधा अष्टमी 2026: राधा रानी को लगाएं इन चीजों का भोग, पूरी होंगी मनोकामनाएं और मिलेगी विशेष कृपा

Fri, 18 Sep 2026 12:46 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Radha Ashtami 2026 Bhog: इस साल राधा अष्टमी का पर्व 19 सितंबर 2026 को मनाया जा रहा है। इस दिन कई शुभ योग भी बन रहे हैं। ऐसे में कुछ खास चीजों का भोग लगाना बेहद शुभ माना जाता है। आइए इन्हें जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
राधा अष्टमी 2026 - फोटो : AI
Radha Ashtami 2026 Bhog: राधा अष्टमी का व्रत हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है। इस साल राधा अष्टमी का पर्व 19 सितंबर 2026 को मनाया जा रहा है। इस दिन कई शुभ योग भी बन रहे हैं, जिससे इस दिन की धार्मिक महत्ता और बढ़ जाती है। ऐसे में राधा रानी की पूजा के साथ उन्हें उनकी प्रिय और सात्विक चीजों का भोग लगाने से विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है। कहते है कि, राधा अष्टमी पर भक्तिभाव से पूजा-व्रत और भोग लगाने से राधा रानी प्रसन्न होती हैं। इससे जीवन में सुख-शांति और रिश्तों में प्रेम तथा आपसी समझ बढ़ती है। ऐसे में राधा अष्टमी के शुभ अवसर पर आप राधा रानी को इन चीजों का भोग लगा सकते हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
राधा अष्टमी 2026 - फोटो : freepik
राधा अष्टमी 2026 पूजा का शुभ मुहूर्त
राधा अष्टमी पर पूजा का शुभ मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 50 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। 

कब है सुहागिनों का महापर्व करवा चौथ, जानिए तिथि, महत्व और पूजा शुभ मुहूर्त
राधा अष्टमी 2026 दिन का चौघड़िया
  • काल: सुबह 6:07 से 7:39 बजे तक
  • शुभ: सुबह 7:39 से 9:11 बजे तक
  • रोग: सुबह 9:11 से 10:43 बजे तक
  • उद्वेग: सुबह 10:43 से दोपहर 12:14 बजे तक
  • चर: दोपहर 12:14 से 1:46 बजे तक
  • लाभ: दोपहर 1:46 से 3:18 बजे तक
  • अमृत: दोपहर 3:18 से 4:49 बजे तक
  • काल: शाम 4:49 से 6:21 बजे तक
 
विज्ञापन

3 of 5
राधा अष्टमी 2026 - फोटो : freepik
रात का चौघड़िया
  • लाभ: शाम 6:21 से 7:50 बजे तक
  • उद्वेग: शाम 7:50 से 9:18 बजे तक
  • शुभ: रात 9:18 से 10:46 बजे तक
  • अमृत: रात 10:46 से 12:15 बजे तक
  • चर: रात 12:15 से 1:43 बजे तक
  • रोग: रात 1:43 से 3:11 बजे तक
  • काल: रात 3:11 से 4:40 बजे तक
  • लाभ: सुबह 4:40 से 6:08 बजे तक

4 of 5
राधा अष्टमी 2026 - फोटो : Adobe stock
  • राधा अष्टमी के शुभ अवसर पर राधा रानी को मालपुआ का भोग लगाया जाता है। इसे शुभ माना जाता है।
  • राधा अष्टमी के दिन राधा रानी को रबड़ी का भोग जरूर लगाएं। मान्यता है कि, श्रद्धा के साथ रबड़ी का भोग लगाने से राधा रानी की विशेष कृपा प्राप्त होने की मान्यता है।
  • इस दिन राधा रानी को पंचामृत का भोग जरूर लगाएं। इस दौरान आप पूजा के बाद इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण करें। ऐसा करना शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राधा अष्टमी 2026 - फोटो : Adobe stock
  • राधा अष्टमी पर धनिया पंजीरी का भोग भी लगाया जाता है। इसे सात्विक और शुभ भोग माना जाता है। इसके प्रभाव से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
  • राधा रानी को खीर का भोग लगाना भी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि खीर का भोग लगाने से जीवन में स्थिरता आती है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। 
  • राधा अष्टमी के दिन माखन का भोग लगाने से रिश्तों में आपसी समझ और प्रेम बढ़ने की मान्यता है। इससे परिवार में भी प्रेम भी  और सौहार्द का माहौल बना रहता है।
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें