Radha Ashtami 2026 Bhog: राधा अष्टमी का व्रत हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है। इस साल राधा अष्टमी का पर्व 19 सितंबर 2026 को मनाया जा रहा है। इस दिन कई शुभ योग भी बन रहे हैं, जिससे इस दिन की धार्मिक महत्ता और बढ़ जाती है। ऐसे में राधा रानी की पूजा के साथ उन्हें उनकी प्रिय और सात्विक चीजों का भोग लगाने से विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है। कहते है कि, राधा अष्टमी पर भक्तिभाव से पूजा-व्रत और भोग लगाने से राधा रानी प्रसन्न होती हैं। इससे जीवन में सुख-शांति और रिश्तों में प्रेम तथा आपसी समझ बढ़ती है। ऐसे में राधा अष्टमी के शुभ अवसर पर आप राधा रानी को इन चीजों का भोग लगा सकते हैं। आइए जानते हैं।