Radha Ashtami 2024
- फोटो : freepik
पूजन विधि
राधा अष्टमी के शुभ अवसर पर सुबह ही स्नान कर लें। इसके बाद साफ वस्त्रों को धारण करें। इसके बाद शुभ मुहूर्त के अनुसार पूजा स्थान पर सभी सामग्रियों को एकत्रित कर लें। सबसे पहले पानी का कलश भरकर रखें। इसके बाद चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर उसपर राधा रानी और कृष्ण जी की मूर्ति स्थापित करें। फिर उन्हें वस्त्र पहनाएं, और उनका श्रृंगार करें। इसके बाद धूप, दीप, अक्षत, पुष्प, फल आदि अर्पित करें। फिर श्रीराधा कृपाकटाक्ष स्तोत्र का पाठ करें। इसके बाद आप आरती करना शुरू करें। अंत में श्रद्धा पूर्वक दान भी करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।