फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Radha Ashtami 2023: राधा अष्टमी आज, जानें राधारानी की पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

Sat, 23 Sep 2023 07:03 PM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Radha Ashtami 2023: इस साल कब है राधा अष्टमी? - फोटो : iStock
Radha Ashtami 2023 Date: आज यानी 23 सितंबर को राधा अष्टमी है I हिंदू पंचांग के अनुसार भगवान श्री कृष्ण की प्रिय राधा रानी का जन्मोत्सव भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। यानी कृष्ण जन्माष्टमी के 15 दिन बाद राधाष्टमी का पर्व आता है। कृष्ण जन्माष्टमी की ही तरह राधा अष्टमी का पर्व भी मथुरा, वृंदावन और बरसाने में धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं घर में सुख-शांति और खुशहाली के लिए व्रत रखती हैं। राधा रानी भगवान श्री कृष्ण की प्रेयसी थीं। राधा-कृष्ण दोनों एक दूसरे से प्रेम करते थे। इसलिए कहा जाता है कि राधा का नाम जपने से भगवान श्री कृष्ण जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। राधा अष्टमी के दिन व्रत रखने और राधा रानी के साथ कृष्ण जी की पूजा करने से घर में धन-धान्य के भंडार भरे रहते हैं। साथ ही भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं राधा अष्टमी पूजा विधि, महत्व और शुभ मुहूर्त... 

Ganesh Utsav 2023: घर पर स्थापित करने जा रहे हैं गणपति, तो जान लें ये जरूरी नियम
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Radha Ashtami 2023: इस साल कब है राधा अष्टमी? - फोटो : iStock
राधा अष्टमी 2023 तिथि
पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 22 सितंबर 2023 को दोपहर 01 बजकर 35 मिनट पर हो रही है। अगले दिन 23 सितंबर 2023 को दोपहर 12 बजकर 17 मिनट पर इस तिथि का समापन होगा। उदया तिथि के आधार पर राधा अष्टमी का पर्व 23 सितंबर को है। इस दिन राधा रानी की पूजा दोपहर में की जाती है। 
विज्ञापन

3 of 5
Radha Ashtami 2023: इस साल कब है राधा अष्टमी? - फोटो : iStock
राधा अष्टमी पूजा मुहूर्त 
23 सितंबर को राधा अष्टमी वाले दिन राधा रानी की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 01 मिनट से दोपहर 01 बजकर 26 मिनट तक है।

4 of 5
Radha Ashtami 2023: इस साल कब है राधा अष्टमी? - फोटो : iStock
राधा अष्टमी 2023 पूजा विधि 
  • राधा अष्टमी के दिन प्रातः काल जल्दी उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें। 
  • इसके बाद तांबे या मिट्टी का कलश पूजन स्थल पर रखें और एक तांबे के पात्र में राधा जी की मूर्ति स्थापित करें। 
  • एक साफ चौकी पर लाल या पीले रंग का कपड़ा बिछाएं। उसके ऊपर राधा रानी की प्रतिमा स्थापित करें। 
  • पंचामृत से स्नान कराकर सुंदर वस्त्र पहनाकर दोनों का श्रृंगार करें। 
  • फल-फूल और मिष्ठान अर्पित करें। इसके बाद राधा कृष्ण के मंत्रों का जाप करें, कथा सुनें। 
  • साथ ही राधा कृष्ण की आरती अवश्य गाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Radha Ashtami 2023: इस साल कब है राधा अष्टमी? - फोटो : iStock
राधा अष्टमी का महत्व
मान्यता है कि राधा के बिना कृष्ण जी की पूजा अधूरी मानी गई है। जो लोग कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत रखते हैं, उन्हें राधा रानी के जन्मोत्सव यानी राधा अष्टमी पर भी व्रत रखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि राधा अष्टमी के व्रत के बिना कृष्ण जन्माष्टमी के व्रत का पूरा फल प्राप्त नहीं होता है। इस दिन व्रत और पूजन करने वालों को सभी सुखों की प्राप्ति होती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें