फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Phulera Dooj 2023: फुलेरा दूज आज, इस दिन विवाह करने से मिलता है राधा कृष्ण का आशीर्वाद, जानें मुहूर्त

Tue, 21 Feb 2023 07:31 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
फुलेरा दूज 2023 मुहूर्त - फोटो : iStock
Phulera Dooj 2023: हर वर्ष फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर फूलेरा दूज का पर्व मनाया जाता है। इस बार फूलेरा दूज कल  यानी 21 फरवरी 2023, मंगलवार को मनाई जाएगी। ब्रज में फूलेरा दूज बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। मान्यता है कि फूलेरा दूज पर भगवान कृष्ण और राधा रानी फूलों की होली खेलते हैं। फुलेरा दूज पर घरों को फूलों और रंगोली से सजाया जाता है। इसके साथ ही फुलेरा दूज पर कृष्णजी को पकवान का भोग लगाया जाता है। भगवान श्रीकृष्ण के लिए विशेष प्रकार का पकवान तैयार किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में फूलेरा दूज एक अबूझ मुहूर्त माना गया है। ज्योतिष मान्यता के अनुसार इस दिन बिना मुहूर्त देखे सभी तरह के शुभ और मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं। मान्यता के अनुसार भगवान कृष्ण और राधा जी की पूजा करने से वैवाहिक जीवन में प्रेम की बहार आती है और इस दिन शादी-विवाह करने पर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद मिलता है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
फूलेरा दूज से जुड़ी धार्मिक मान्यता  - फोटो : iStock
फूलेरा दूज से जुड़ी धार्मिक मान्यता 
कहते हैं कि फूलेरा दूज के दिन से ही भगवान श्रीकृष्ण ने होली खेलने की परंपरा की शुरूआत की थी। ब्रज की समस्त गोपियों ने राधा-कृष्ण के प्रेम की खुशी में फूल बरसाए थे, इस कारण से इस त्योहार का महत्व होता है। फुलेरा दूज का महत्व शादियों को लेकर है। होली से करीब पंद्रह दिन पूर्व विवाह शुभ मुहूर्त समाप्त हो जाता है। लेकिन फुलेरा ददोज का दिन एक मात्र ऐसा दिन है जिसे दिन अभुज मुहूर्त माना जाता है। यह तिथि भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित होती है। 
विज्ञापन

3 of 4
Phulera Dooj 2022 - फोटो : iStock
फुलेरा दूज के दिन विवाह करना शुभ 
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार फुलेरा दूज का न सिर्फ धार्मिक परिपेक्ष्य से अपितु ज्योतिषीय दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। हिंदू पंचांग की मान्यता के अनुसार, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि विवाह बंधन के लिए वर्ष का सर्वोत्तम दिन है।इसीलिए इस विशेष दिन सर्वाधिक विवाह समारोह भी संपन्न होते हैं। कहते हैं कि इस दिन विवाह करने से दंपति को भगवान कृष्ण का आशीर्वाद हासिल होता है। 
विज्ञापन

4 of 4
Phulera Dooj 2022 - फोटो : iStock
फुलेरा दूज का शुभ मुहूर्त 
फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि आरंभ:  21 फरवरी 2023, मंगलवार, प्रातः 07:34 मिनट से 
फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि समाप्त: 22 फरवरी 2023, बुधवार, प्रातः 04:27 मिनट पर 
उदया तिथि के अनुसार यह पर्व 21 फरवरी 2023 को ही मनाया जाएगा।
श्रीकृष्ण और राधा रानी पूजा मुहूर्त: गोधूलि मुहूर्त: सायं 06: 42 से 07: 05 तक 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें