Masik Shivratri 2025: हिंदू धर्म में मासिक शिवरात्रि का विशेष महत्व होता है। यह प्रत्येक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मनाई जाती हैं। इस दिन महाकाल की उपासना और उनके नाम का स्मरण करने से वह प्रसन्न होते हैं। यही नहीं इसके प्रभाव से साधक निडर और साहसी भी बनता है। शास्त्रों के मुताबिक, मासिक शिवरात्रि शिव और माता पार्वती के मिलन का प्रतीक है। इस तिथि पर उनकी पूजा-अर्चना करने से वैवाहिक जीवन सुखमय बनता है। हालांकि, कन्याओं को शिवलिंग का जलाभिषेक करने की सलाह दी जाती हैं। इससे मनचाहा साथी पाने की कामना शीघ्र पूर्ण होती हैं। पौष महीने में यह व्रत 18 दिसंबर को रखा जाएगा। ऐसे में आइए इसके मुहूर्त और महत्व को जानते हैं।