फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pradosh Vrat: बेहद खास है साल का अंतिम प्रदोष व्रत, करें ये खास उपाय, 2026 में बनी रहेगी महादेव की कृपा

Mon, 15 Dec 2025 04:57 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Pradosh Vrat 2025: वर्ष 2025 का अंतिम प्रदोष व्रत अत्यंत खास माना जा रहा है। इस दिन किए गए कुछ विशेष उपाय आने वाले वर्ष में भगवान शिव की कृपा बनाए रखने में लाभकारी साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं ये उपाय कौन से हैं...
विज्ञापन
1 of 5
साल के अंतिम प्रदोष व्रत पर करें ये खास उपाय - फोटो : Amar Ujala
Pradosh Vrat 2025 December: हिंदू पंचांग के अनुसार हर महीने की कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत रखा जाता है, जो महादेव को समर्पित होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन प्रदोष काल में भगवान शिव की आराधना करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

वर्ष 2025 का अंतिम प्रदोष व्रत अत्यंत खास माना जा रहा है। ज्योतिष और धार्मिक विश्वासों के अनुसार, इस दिन किए गए कुछ विशेष उपाय आने वाले वर्ष में भगवान शिव की कृपा बनाए रखने में लाभकारी साबित हो सकते हैं। माना जाता है कि जो जातक पूरे श्रद्धा भाव से इस व्रत का पालन करता है, उसे नए साल में आर्थिक उन्नति, मानसिक शांति और जीवन की परेशानियों से राहत मिलती है।

Kharmas 2025: 16 दिसंबर से लगेगा खरमास, मांगलिक कार्यों पर रहेगा विराम, जानें फिर कब होगी शुरुआत
विज्ञापन

2 of 5
कब है साल का अंतिम प्रदोष व्रत? - फोटो : Amar Ujala
कब है साल का अंतिम प्रदोष व्रत?
साल 2025 का अंतिम प्रदोष व्रत 17 दिसंबर, बुधवार को पड़ रहा है। इस दिन पूजा के लिए शुभ महूर्त शाम 05:27 बजे से रात 08:11 बजे (प्रदोष काल) तक रहेगा। यह दिन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि बुधवार का संबंध बुद्धि, व्यापार और विवेक से माना जाता है। यदि कोई व्यक्ति चाहता है कि आने वाला नया साल 2026 उसके लिए शुभ और फलदायी रहे, तो उसे इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा और उपाय अवश्य करने चाहिए। ऐसा करने से न केवल नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है, बल्कि जीवन में सकारात्मक बदलाव भी देखने को मिलते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
अंतिम प्रदोष व्रत पर करें ये शुभ उपाय - फोटो : adobe stock
अंतिम प्रदोष व्रत पर करें ये शुभ उपाय
  • इस दिन भगवान शिव की पूजा पूरी विधि-विधान से करनी चाहिए। सुबह स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें और मन में श्रद्धा भाव रखें। पूजा के समय तांबे के पात्र में जल भरकर उसमें तिल मिलाएं और शिवलिंग पर जलाभिषेक करें। ऐसा करने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं।
 

Astro Tips: नकारात्मक शक्तियों को आकर्षित करती हैं महिलाओं की ये आदतें, रात में सोने से पहले न करें ये काम

 

4 of 5
अंतिम प्रदोष व्रत पर करें ये शुभ उपाय - फोटो : adobe stock
  • इसके साथ ही बेलपत्र पर राम नाम लिखकर शिवलिंग पर अर्पित करें। धार्मिक मान्यता है कि इससे भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होती है। प्रदोष व्रत के दिन पंचोपचार पूजा करना अत्यंत फलदायी माना जाता है, जिसमें गंध, पुष्प, धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंतिम प्रदोष व्रत पर करें ये शुभ उपाय - फोटो : adobe stock
  • कहा जाता है कि इस दिन सच्चे मन से पूजा करने पर आने वाला नया वर्ष अत्यंत शुभ होता है। भगवान शिव की कृपा से घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है, व्यापार में लाभ के योग बनते हैं और जीवन की अनेक समस्याओं से मुक्ति मिलती है। साथ ही मानसिक तनाव कम होता है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
  • इस प्रकार, वर्ष 2025 के अंतिम प्रदोष व्रत को श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाकर आप आने वाले साल को उज्ज्वल बना सकते हैं और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें