जैन धर्म के श्वेतांबर और दिगंबर समाज भाद्रपद मास में पर्युषण पर्व मनाता है। पर्युषण को जैन धर्म के लोग काफी महत्वपूर्ण त्योहार मानते हैं। यह त्योहार लगातार दस दिन तक चलता है। जैन धर्म के अनुयायी उत्तम क्षमा, उत्तम मार्दव, उत्तम आर्जव, उत्तम शौच, उत्तम सत्य, उत्तम सत्य, उत्तम संयम, उत्तम तप, उत्तम त्याग, उत्तम अकिंचन्य, उत्तम ब्रह्मचर्य के जरिए आत्मसाधना करते हैं। यह पर्व 27 अगस्त से शुरू होगा और 3 सितंबर तक चलेगा।