फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parivartini Ekadashi 2020: परिवर्तिनी एकादशी आज, इस दिन भूलकर भी न करें ये पांच काम

Sat, 29 Aug 2020 06:27 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
परिवर्तिनी एकादशी 2020 - फोटो : Rohit Jha
परिवर्तिनी एकादशी व्रत 29 अगस्त को पड़ रहा है। यह व्रत हर साल भाद्रपद शुक्ल पक्ष की एकादशी को रखा जाता है और द्वादशी के दिन पारण मुहूर्त में व्रत खोला जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस एकादशी के दिन भगवान विष्णु जो पाताल लोक में शयन मुद्रा में हैं वे करवट बदलते हैं। एकादशी के दिन कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है। इस दिन पांच काम बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। ये पांच इस प्रकार हैं..
विज्ञापन

2 of 7
कालानमक चावल - फोटो : सोशल मीडिया।
चावल का सेवन न करें
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकादशी के पावन दिन चावल का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दिन चावल का सेवन करने से मनुष्य का जन्म रेंगने वाले जीव की योनि में होता है। इस दिन जो लोग व्रत नहीं रखते हैं, उन्हें भी चावल का सेवन नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 7
क्रोध
गुस्सा न करें
एकादशी का पावन दिन भगवान विष्णु की अराधना का होता है, इस दिन सिर्फ भगवान का गुणगान करना चाहिए। एकादशी के दिन गुस्सा नहीं करना चाहिए और वाद-विवाद से दूर रहना चाहिए। 

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए
एकादशी के दिन शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए, इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए। एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से विशेष लाभ की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

5 of 7
महिला का करें सम्मान - फोटो : अमर उजाला
महिलाओं का अपमान नहीं करना चाहिए
एकादशी के दिन महिलाओं का अपमान करने से व्रत का फल नहीं मिलता है। सिर्फ एकादशी के दिन ही नहीं व्यक्ति को किसी भी दिन महिलाओं का अपमान नहीं करना चाहिए। जो व्यक्ति महिलाओं का सम्मान नहीं करते हैं उन्हें जीवन में कई तरहों की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

6 of 7
non veg
मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए
एकादशी के पावन दिन मांस- मंदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन ऐसा करने से जीवन में तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस दिन व्रत करना चाहिए। अगर आप व्रत नहीं करते हैं तो एकादशी के दिन सात्विक भोजन का ही सेवन करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भगवान विष्णु के वामन अवतार की प्रतिमा - फोटो : सोशल मीडिया
परिवर्तिनी एकादशी के दिन विष्णु जी के वामन अवतार की पूजा होती है। इस दिन सहस्त्रनाम का पाठ करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है। यदि आप किसी कारण से व्रत नहीं कर सकते है तो इस दिन मन में विष्णु भगवान का ध्यान करते हुए सात्विक रहें। झूठ न बोले, किसी का मन नहीं दुखाएं एवं पर निंदा से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें