Nirjala Ekadashi 2025: निर्जला एकादशी हिंदू धर्म की सबसे कठिन और पुण्यदायी एकादशियों में से एक, इस वर्ष 6 जून ,शुक्रवार को मनाई जाएगी। इस दिन बिना जल ग्रहण किए उपवास किया जाता है, इसलिए इसे 'निर्जला' एकादशी कहा जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, जो व्यक्ति सभी एकादशियों का पालन नहीं कर सकता, वह केवल निर्जला एकादशी का व्रत करके पूरे वर्ष की सभी एकादशियों का पुण्य प्राप्त कर सकता है। इस दिन दान करने का भी विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन जो व्यक्ति श्रद्धापूर्वक दान करता है, उसके जीवन में धन, सुख और समृद्धि बनी रहती है।