फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nirjala Ekadashi 2025: निर्जला एकादशी आज, जानें व्रत के नियम, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, पारण का समय और उपाय

Fri, 06 Jun 2025 06:00 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

निर्जला एकादशी का व्रत हर साल ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है और इसमें जल तथा अन्न का त्याग कर तपस्या की जाती है। यही कारण है कि यह उपवास विशेष रूप से कठिन माना जाता है।
विज्ञापन
1 of 7
निर्जला एकादशी 2025 - फोटो : freepik
Nirjala Ekadashi Vrat 2025: निर्जला एकादशी हिंदू धर्म का एक अत्यंत महत्वपूर्ण उपवास माना जाता है, जिसे साल की सभी एकादशियों का फल एक साथ प्राप्त करने के लिए रखा जाता है। यह व्रत हर साल ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है और इसमें जल तथा अन्न का त्याग कर तपस्या की जाती है। यही कारण है कि यह उपवास विशेष रूप से कठिन माना जाता है।

निर्जला एकादशी 2025 तिथि
इस साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 6 जून 2025 को रात 2 बजकर 15 मिनट पर आरंभ हो रही है। इसका समापन 7 जून को सुबह 4 बजकर 47 मिनट पर समाप्त होगा। ऐसे में निर्जला एकादशी का व्रत 6 जून 2025 यानी आज रखा जाएगा। इस दिन हस्त नक्षत्र बन रहा है, जो सुबह 6 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। इसपर व्यतिपात योग का संयोग भी बना रहेगा।

June Pradosh Vrat 2025: जून महीने में किस दिन रखा जाएगा प्रदोष व्रत? जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Premanand Ji Maharaj: शरीर पर भगवान के टैटू बनवाना सही या गलत? जानें प्रेमानंद जी महाराज ने क्या कहा
विज्ञापन

2 of 7
व्रत का दिन और पारण समय - फोटो : adobe
इस बार एकादशी की तिथि करीब 24 घंटे से अधिक तक बनी रहेगी और दोनों ही दिन उदया तिथि का संयोग बन रहा है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार जब एकादशी दो तिथियों पर आती है, तो गृहस्थ जनों को पहले दिन व्रत रखना चाहिए, जबकि जो लोग संन्यास मार्ग पर हैं या मोक्ष की कामना रखते हैं, वे 7 जून को एकादशी का व्रत रख सकते हैं।

पारण समय
पहले दिन व्रत रखने वाले लोग 7 जून 2025 को व्रत पारण दोपहर 1:44 बजे से शाम 4:31 बजे के बीच कर सकते हैं।
दूसरे दिन व्रत रखने वाले 8 जून 2025 को सुबह 5:23 बजे से 7:17 बजे के बीच उपवास का पारण करें।
विज्ञापन

3 of 7
व्रत के दौरान जल ग्रहण का समय - फोटो : adobe stock
व्रत के दौरान जल ग्रहण का समय
जो श्रद्धालु 6 जून को उपवास करेंगे, उन्हें सूर्योदय से पहले यानी 05:23 बजे से पहले जल ग्रहण कर लेना चाहिए। व्रत के दौरान जल का सेवन वर्जित है। इसके बाद अगले दिन यानी 7 जून को हरि वासर के बाद दोपहर 01:44 से शाम 04:31 बजे के बीच ही जल पीना उचित रहेगा।

4 of 7
शुभ मुहूर्त और योग - फोटो : adobe
6 जून 2025 शुभ मुहूर्त और योग
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:02 बजे से 04:42 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:52 AM से दोपहर 12:48 बजे तक
रवि योग- सुबह 05:23 बजे से 06:34 बजे तक
राहुकाल- सुबह 10:36 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक (अशुभ समय) 

7 जून 2025 शुभ मुहूर्त और योग
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:02 बजे से 04:42 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त- दिन के 11:52 बजे से दोपहर 12:48 बजे तक
द्विपुष्कर योग- सुबह 05:23 बजे से 09:40 बजे तक
सर्वार्थ सिद्धि योग- 7 जून को सुबह 09:40 बजे से 8 जून सुबह 05:23 बजे तक
राहुकाल- सुबह 08:51 बजे से 10:36 बजे तक (अशुभ समय) 
विज्ञापन

5 of 7
निर्जला एकादशी पूजा विधि - फोटो : adobe stock
निर्जला एकादशी पूजा विधि
  • निर्जला एकादशी के दिन सुबह ही ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान कर लें।
  • आप इस दिन साफ वस्त्रों को धारण करें और यदि संभव हो, तो पीले रंग के कपड़े पहनें।
  • अब एक चौकी पर भगवान विष्णु की मूर्ति रखें। भगवान को वस्त्र अर्पित करें। फूल, मिठाई, फल चढ़ाएं।
  • अब शुद्ध देसी घी से दीप जला लें। इसके बाद भगवान विष्णु का स्मरण करें।
  • मंत्रों का जप करें और निर्जला एकादशी व्रत कथा पढ़ें। अंत में प्रभु की आरती करें।
  • ध्यान रखें कि यह निर्जला एकादशी है, इसलिए पूरे दिन पानी ग्रहण न करें।
विज्ञापन

6 of 7
व्रत के नियम  - फोटो : adobe stock
व्रत के नियम 
  • पारण के समय केवल सात्विक भोजन ही ग्रहण करें।
  • प्याज-लहसुन जैसे तामसिक खाद्य पदार्थों का परहेज करें।
  • पूजा के दौरान शुद्धता और नियमों का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
निर्जला एकादशी पर करें ये उपाय - फोटो : Adobe Stock
निर्जला एकादशी पर करें ये उपाय
  • निर्जला एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी पत्र अर्पित करें और "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का 108 बार जाप करें। 
  • इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु को श्रीफल (नारियल) अर्पित करें और फिर इसे किसी जरूरतमंद को दान करें।
  • इस दिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना विशेष रूप से फलदायी माना जाता है। 
  • निर्जला एकादशी पर अन्न, जल, वस्त्र और छाता का दान करें। यह उपाय स्वास्थ्य समस्याओं को भी कम करता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें