भगवान विष्णु ने अपने भक्त प्रह्राद की रक्षा के लिए नृसिंह अवतार लिया था। यदि आप खुद को असहाय महसूस करते हैं और आपको कोई रास्ता नहीं सूझ रहा है तो आप नृसिंह जयंती के दिन उनकी साधना-आराधना करके सभी संकटों से मुक्ति पा सकते हैं।
भगवान विष्णु की उपासना किसी भी कठिन परिस्थिति से निकालने, शत्रुओं का नाश और कार्यों में शुभ फल प्रदान करने वाली है। अगर आप अपनी सभी मनोकामनाओं को पूरा करना चाहते हैं, तो नृसिंह जयंति के दिन इन मंत्रों का जाप करके अपनी इच्छाओं को पूरा कर सकते हैं।