फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस पर इन 4 राशि वालों का भाग्य रहेगा मजबूत, बिजनेस से लेकर खरीदारी तक हर जगह होगा जबरदस्त मुनाफा

Fri, 06 Nov 2026 07:07 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhanteras 2026 Lucky Zodiac Signs: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, धनतेरस पर मालव्य राजयोग, शुक्र प्रदोष योग, विष्कुंभ योग और हस्त नक्षत्र का संयोग बन रहा है। इन शुभ योगों का सकारात्मक प्रभाव कुछ राशि वालों के जीवन पर देखने को मिल सकता है। 
विज्ञापन
1 of 5
Dhanteras 2026 Lucky Zodiac Signs - फोटो : अमर उजाला AI
Dhanteras 2026 Lucky Zodiac Signs: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस साल धनतेरस 6 नवंबर 2026, शुक्रवार को मनाया जा रहा है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस साल धनतेरस पर कई शुभ योगों का संयोग बन रहा है। इस दिन मालव्य राजयोग, शुक्र प्रदोष योग, विष्कुंभ योग और हस्त नक्षत्र का प्रभाव रहने वाला है। इन शुभ संयोगों के कारण धनतेरस का महत्व और भी बढ़ जाएगा। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इन योगों का सकारात्मक प्रभाव कुछ राशि वालों के जीवन पर भी देखने को मिल सकता है। इन राशि के जातकों को धन लाभ, कारोबार में तरक्की और सुख-समृद्धि के नए अवसर मिल सकते हैं। वहीं, कुछ जातकों के लिए खरीदारी और निवेश के लिहाज से भी समय अनुकूल रह सकता है। आइए जानते हैं धनतेरस पर किन चार राशि वालों का भाग्य चमक सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Dhanteras 2026 Lucky Zodiac Signs - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए धनतेरस का समय आर्थिक दृष्टि से अनुकूल रह सकता है। इस दौरान आपको कामकाज में मनचाही सफलता मिलने के योग हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। इसके अलावा, यात्रा का अच्छा लाभ आपको मिलेगा। वहीं, लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। इसके अलावा, आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
दिवाली 2026 कैलेंडर: धनतेरस-दिवाली से लेकर भाई दूज तक, यहां देखें पांच दिन का पूरा कैलेंडर
विज्ञापन

3 of 5
Dhanteras 2026 Lucky Zodiac Signs - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए धनतेरस का समय कई नए अवसर लेकर आ सकता है। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। इस दौरान आपको धन लाभ होने के योग हैं। व्यापार करने वाले जातक नए लोगों के साथ मिलकर कोई नई योजना शुरू कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी। नौकरी को लेकर आपके सभी प्रयास सफल होते दिखेंगे। व्यापार में बंपर लाभ आपको मिलेगा। 
छोटी और बड़ी दिवाली की तारीख को लेकर है कंफ्यूजन? यहां जानें कब मनाई जाएगी दिवाली और नरक चतुर्दशी

4 of 5
Dhanteras 2026 Lucky Zodiac Signs - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए धनतेरस का समय खास रहने वाला है। इस दौरान आपके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। विवाह योग्य जातकों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं और विवाह की बात को परिवार की ओर से मंजूरी मिल सकती है। पुराने धन की वापसी संभव है। हर काम में भाग्य का साथ होने पर मनचाही सफलता मिलेगी।
छठ पूजा 2026: नहाय-खाय से लेकर अर्घ्य और पारण तक जानें चारों दिनों का पूरा कैलेंडर, इस बार बन रहा है खास संयोग
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Dhanteras 2026 Lucky Zodiac Signs - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
मीन राशि वालों का भाग्य इस दौरान मजबूत रह सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। हर काम में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नए लोगों के साथ काम प्रारंभ करेंगे। घर के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। आप परिवार के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। घर और बाहर सम्मान बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
शुक्र प्रदोष व्रत: धनतेरस के साथ शिव पूजा का संयोग, जानें नवंबर का पहला प्रदोष व्रत की तारीख

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें