मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को है। धार्मिक, ज्योतिष एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण से यह महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन स्नान, दान-पुण्य आदि का विशेष महत्व है। लेकिन इस दिन कुछ कार्यों को लेकर सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। ये सावधानियां इस प्रकार हैं..
विज्ञापन
2 of 11
मकर संक्रांति 2020
- फोटो : अमर उजाला
कुछ लोगों की आदत होती है वह बिना नहाए चाय आदि पीकर बिस्किट या कोई स्नैक्स खा लेते हैं। अगर आप उन लोगों में से हैं तो कम से कम मकर संक्रांति के दिन तो बिल्कुल भी ऐसा ना करें। इस दिन की मान्यता है कि गंगा या किसी अन्य नदी में स्नान और दान करके ही कुछ खाना चाहिए। अब अगर आप किसी नदी में नहीं नहा सकते तो कम से कम घर में तो इस दिन सबसे पहले नहाने का ही काम करें।
विज्ञापन
3 of 11
मकर संक्रांति
- फोटो : अमर उजाला
इस दिन की मान्यता है कि महिलाओं को इस दिन नहाना नहीं चाहिए। यही नहीं इस दिन महिलाओं को दांत ब्रश करने की भी मनाही है।
4 of 11
प्याज
- फोटो : अमर उजाला
मकर संक्रांति के दिन लहसुन, प्याज, मांस और अंडा आदि ना खाएं।
विज्ञापन
5 of 11
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
संक्रांति के दिन किसी भी तरह के नशे के सेवन से बचना चाहिए। इस दिन आप भूलकर भी शराब, सिगरेट, गुटका आदि किसी भी तरह के नशे का सेवन ना करें। इस दिन आपको तिल, मूंग दाल की खिचड़ी व ऐसी चीजों का सेवन व दान करना चाहिए।
विज्ञापन
6 of 11
साधू
मकर संक्रांति के दिन कभी भी किसी भिखारी, साधु या बुजुर्ग या किसी अन्य याचक को घर से खाली हाथ ना जाने दें। आपसे जो कुछ हो सके उसके अनुसार ही उसे देकर विदा करें क्योंकि इस दिन दान का बहुत महत्व होता है। दान में तिल का कोई भी सामान हो तो और भी अच्छा होगा।
विज्ञापन
7 of 11
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
कर संक्रांति के दिन भूलकर भी गुस्सा नहीं करना चाहिए। इस दिन अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए और दूसरों से मधुर बोल ही बोलने चाहिए। वैसे तो ये आपके हर दिन की प्रैक्टिस होनी चाहिए कि आपकी बातों से किसी को ठेस ना पहुंचे लेकिन संक्रांति के दिन तो इसका खास ख्याल रखना चाहिए।
8 of 11
Tree
- फोटो : Pixabay
मान्यता है कि इस दिन चाहे घर के अंदर हो या बाहर पेड़ों की कटाई या छंटाई नहीं करनी चाहिए। इसके लिए आप कोई भी और दिन चुन सकते हैं।
9 of 11
सूर्य
- फोटो : अमर उजाला
अगर आप सूर्य देव की कृपा पाना चाहते हैं तो शाम के समय यानी सूरज ढलने के बाद इस दिन भोजन ना करें।
10 of 11
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Hobby Farms
अगर आप गाय भैंस पालते हैं तो इस दिन हो सके तो गाय-भैंस ना दुहें।