महाशिवरात्रि पूजा सामग्री सूची
- फोटो : सांकेतिक
महाशिवरात्रि पूजा सामग्री सूची
पूजा से संबंधित वस्त्र और आसन
शिवलिंग (यदि घर में स्थापित हो), सफेद वस्त्र, कुश का आसन, महादेव के वस्त्र, माता पार्वती के श्रृंगार का सामान और वस्त्र
पूजा में अर्पित की जाने वाली पवित्र वस्तुएं
बेलपत्र, भांग, धतूरा, शमी के पत्ते, मदार पुष्प या फूलों की माला, कमल के फूल और सफेद फूल
अभिषेक एवं भोग सामग्री
गाय का दूध, दही, घी, शक्कर, शहद, गंगाजल, मौसमी फल, बेर, मिठाई, हलवा, ठंडाई और लस्सी
हवन एवं दान सामग्री
हवन सामग्री, दान हेतु वस्त्र, अन्न, गुड़, घी आदि
आरती और सुगंधित वस्तुएं
दीपक, गाय का घी, कपूर, इत्र, लौंग, छोटी इलायची, पान और सुपारी
अन्य आवश्यक पूजन सामग्री
जनेऊ, चंदन, केसर, अक्षत (अखंडित चावल), मौली, रक्षा सूत्र, भस्म, खस, अभ्रक
पाठ और पूजा ग्रंथ
शिव चालीसा और शिव कथा की पुस्तक