इस बार महाशिवरात्रि पर बन रहे हैं कई संयोग, व्रत और पूजा से पूर्ण होंगे सभी मनोरथ
- फोटो : iStock
महाशिवरात्रि पर गुरु भी अपनी राशि मीन में होंगे। गुरु मीन राशि में उच्च के होते हैं और स्वराशि में होने पर ये हंस राजयोग बनाएंगे। करियर की दृष्टि से यह स्थिति बहुत ही शुभ मानी जाती है। इस वक्त आप अपने करियर के संबंध में जो भी फैसला लेंगे उसमें आपको लाभ होगा। अगर आप कहीं नए कार्य के लिए जाएं या फिर कहीं नौकरी के सिलसिले में इंटरव्यू देने जाएं तो शिव तांडव स्त्रोत का पाठ करने पर आपको सफलता अवश्य मिलेगी।
महाशिवरात्रि पर गुरु के साथ ही शुक्र भी मीन राशि में होंगे। ज्योतिष में दोनों ही ग्रह विरोधी स्वभाव के माने जाते हैं, लेकिन अच्छी बात यह है कि शुक्र मीन राशि में उच्च के होंगे। जिससे मालव्य नामक शुभ राजयोग बनेगा। इन सभी शुभ स्थिति में भगवान शिव की पूजा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगे। आपके जिन कार्यों में अभी तक अड़चन आ रही थी, धीरे-धीरे करके वे सभी कार्य अब पूर्ण होने लगेंगे।