सनातन धर्म में प्रत्येक माह पड़ने वाली शिवरात्रि का विशेष महत्व माना जाता है। लेकिन फाल्गुन माह की शिवरात्रि को महाशिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। इस दिन व्रत, पूजन के साथ ही भगवान शिव का अभिषेक करना बहुत मंगलकारी माना गया है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महादेव शिवलिंग के रूप में प्रकट हुए थे। तब से हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी का दिन भगवान शिव की पूजा के लिए विशेष फलदाई माना गया है। शिवपुराण के अनुसार भगवान शिव एक लोटा जल और पत्ते चढ़ाने से भी प्रसन्न हो जाते हैं। आइए जानते हैं शिवजी पर कौनसे पत्र चढ़ाने से क्या मनोकामना पूर्ण होती है।