फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri 2021 Date: कब है महाशिवरात्रि, जानिए इस दिन भोलेनाथ को क्या-क्या करें अर्पित

Mon, 08 Mar 2021 11:46 AM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन, वास्तुविद
विज्ञापन
1 of 5
महाशिवरात्रि 2021: महाशिवरात्रि का पावन पर्व 11 मार्च, गुरुवार को है। - फोटो : Social Media
फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को शिवरात्रि के महापर्व के रूप में मनाया जाता है। इस साल 11 फरवरी को शिव-पार्वती के विवाह का पर्व मनाया जाएगा। शास्त्रों के अनुसार इस दिन शिवजी की पूजा-आराधना से व्यक्ति के सारे मनोरथ पूर्ण होते हैं। आइए जानते हैं कि मनोकामना को पूर्ण करने के लिए इस दिन शिवजी पर क्या अर्पित करें...
विज्ञापन

2 of 5
shivling
मनोरथ पूर्ण करेंगे अभिषेक
शिवपुराण में बताया गया है कि शिव को अर्पित किए जाने वाले द्रव्यों के लाभ भी अलग-अलग होते हैं। विवाह की इच्छा रखने वालों को दूध, बेलपत्र, गंगाजल, शमीपत्र, नारियल पानी, भांग, खोये की मिठाई तथा गुलाबी रंग के गुलाल से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। जल से अभिषेक करने पर सुख-सौभाग्य में वृद्धि,दूध से उत्तम संतान की प्राप्ति,गन्ने के रस से यश,शहद से कर्जमुक्ति,कुश के जल से रोगमुक्ति,पंचामृत से अष्टलक्ष्मी व तीर्थों के जल से मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसी प्रकार चन्दन मिश्रित जल चढाने से व्यक्तित्व आकर्षक होता है। भांग चढाने से बुराइयां और मन के विकार दूर होते हैं। कुशाग्र बुद्धि के लिए विद्यार्थियों को शर्कर मिश्रित दुग्ध की धारा चढ़ानी चाहिए। गंगाजल से अभिषेक करने पर भोग और मोक्ष दोनों की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

3 of 5
shivling - फोटो : amar ujala
अभिलाषा पूरी करेंगे पुष्प
शास्त्रों के अनुसार भोलेनाथ की पूजा में चढ़ने वाले अलग-अलग प्रकार के पुष्पों का फल भी अलग-अलग प्राप्त होता है। जैसे चमेली के सुगन्धित पुष्पों से शिव की पूजा करके मनुष्य वाहनों को उपलब्ध करता है। अलसी के फूलों से महादेव जी का पूजन करने वाला व्यक्ति भगवान विष्णु को प्रिय होता है।शमीपत्रों से पूजन करके मनुष्य मोक्ष को प्राप्त कर लेता हैं।मदार पुष्प अर्पित करने से नेत्र और ह्रदय विकार दूर होते हैं एवं धतूरे से विषैले जीवों से खतरा नहीं रहता।

4 of 5
शिवलिंग
बेला के पुष्पों से पूजन करने पर भगवान शिव मनोनुकूल पति/पत्नी प्रदान करते हैं।वहीं जूही के फूलों से पूजा की जाए तो घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती।कनेर के पुष्प अर्पित करने से सुंदर वस्त्रों की प्राप्ति एवं हरसिंगार के फूलों से पूजा करने पर सुख-संपत्ति की वृद्धि होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shivling
वर्षा ऋतु में होने वाले फूल यदि शिव की सेवा में समर्पित किए जाएं तो वे मोक्ष देने वाले होते हैं।राई के फूल चढाने पर शत्रु परास्त होते हैं और बिल्वपत्र चढाने पर मनुष्य अपनी सारी काम्य वस्तुएं प्राप्त कर लेता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें