फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Krishna Janmashtami 2025: जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को भोग लगाएं ये प्रसाद, खुद पधारेंगे श्रीकृष्ण

Fri, 15 Aug 2025 06:58 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जन्माष्टमी के दिन श्रद्धा और नियम से की गई पूजा और भोग अर्पण करने पर भगवान श्रीकृष्ण प्रसन्न होते हैं और भक्तों को सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल को किन-किन चीजों का भोग लगाना चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 5
जन्माष्टमी 2025 भोग - फोटो : adobe stock
Janmashtami 2025: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे देश में बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और नियम से की गई पूजा और भोग अर्पण करने पर भगवान श्रीकृष्ण प्रसन्न होते हैं और भक्तों के घर पधारते हैं। साथ ही उन्हें सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।

Janmashtami 2025: कृष्ण जन्माष्टमी पर केक काटना सही या गलत, जानें प्रेमानंद जी महाराज ने क्या कहा?
Radha Ashtami 2025: कब है राधा अष्टमी 2025? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि से लेकर सामग्री की लिस्ट

शास्त्रों में पंचामृत को विशेष पवित्र माना गया है। यह पांच तत्व दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल के मिश्रण से तैयार किया जाता है। पंचामृत का उपयोग न केवल भोग के रूप में बल्कि भगवान को स्नान कराने में भी किया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं जन्माष्टमी के दिन लड्डू गोपाल को किन-किन चीजों का भोग लगाना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
जन्माष्टमी पर लगाएं इन चीजों का भोग - फोटो : Adobe stock
जन्माष्टमी पर लगाएं इन चीजों का भोग
माखन-मिश्री

भगवान श्रीकृष्ण को माखन और मिश्री अत्यंत प्रिय है। उनकी बाल लीलाओं में कई प्रसंग ऐसे हैं, जहां वे गुपचुप तरीके से घर-घर से माखन-मिश्री चुराते थे। इसी कारण माखन-मिश्री का भोग अत्यंत शुभ माना जाता है।

Krishna Janmashtami 2025: जन्माष्टमी पर करें श्रीकृष्ण के 108 नामों का जाप, हर मनोकामना होगी पूर्ण
Krishna Janmashtami 2025: श्रीकृष्ण ने सीखी थी 64 दिनों में 64 कलाएं, जानिए क्या थी वो कलाएं
विज्ञापन

3 of 5
जन्माष्टमी पर लगाएं इन चीजों का भोग - फोटो : adobe stock
पंचामृत
दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से तैयार होने वाले पंचामृत को अत्यंत पवित्र माना जाता है। जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण का पंचामृत से अभिषेक करना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही इसे भोग के रूप में भी अर्पित किया जाता है। इस दिन पंचामृत का भोग लगाने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है।

4 of 5
जन्माष्टमी पर लगाएं इन चीजों का भोग - फोटो : adobe stock
पंजीरी
कृष्ण जन्माष्टमी, राम नवमी जैसे प्रमुख धार्मिक पर्वों पर पंजीरी का भोग लगाने की विशेष परंपरा है। यह भगवान को अर्पित किए जाने वाले प्रमुख प्रसादों में से एक माना जाता है। जन्माष्टमी पर इसका भोग बेहद शुभ माना जाता है।

Krishna Janmashtami 2025: कृष्ण जन्माष्टमी पर करें अपनी राशि के अनुसार दान, मिलेगी विशेष कृपा
Krishna Janmashtami 2025: जन्माष्टमी पर अपनाएं बांसुरी के ये 7 चमत्कारी उपाय, दूर होंगे घर के सभी वास्तु दोष
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जन्माष्टमी पर लगाएं इन चीजों का भोग - फोटो : adobe stock
लौकी या खोए का पाग
जन्माष्टमी के मौके पर कई घरों में भगवान को भोग लगाने के लिए खास तरह की बर्फी या मिठाई बनाई जाती है, जिसे पाग कहा जाता है। इसमें लौकी, खोया, मूंगफली, तिल आदि का प्रयोग किया जा सकता है। यह पाग मिठाई के तौर पर भी खाया जाता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें