Period Me Karwa Chauth Vrat Rkhe Ya Nahi: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन पर करवा माता के साथ भगवान शिव और उनके पूरे परिवार की पूजा की जाती है। मान्यता है कि, इससे वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। शास्त्रों में इस पर्व को प्रेम, समर्पण और आस्था का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में कई महिलाओं के मन में सवाल आता है कि अगर करवा चौथ के दिन पीरियड्स चल रहे हों, तो क्या व्रत रखना चाहिए? पूजा-पाठ कैसे करें और किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है? आइए, जानते हैं इन सवालों के जवाब।
करवा चौथ 2026
दृक पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। इस साल चतुर्थी तिथि की शुरुआत 29 अक्तूबर 2026 को रात 1 बजकर 6 मिनट पर होगी और इसका समापन उसी दिन रात 10 बजकर 9 मिनट पर होगा। उदया तिथि के आधार पर करवा चौथ का व्रत 29 अक्तूबर को मान्य होगा।